Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

श्रीराम लीला मंडल ने सांसद साहू का स्मृति चिन्ह व शाल से किया सम्मान

श्रीराम लीला मंडल ने सांसद साहू का स्मृति चिन्ह व शाल से किया सम्मान
छिंदवाड़ा
21-Dec-25
छिंदवाड़ा

हाल ही में सम्पन्न अयोध्या धाम यात्रा के दौरान छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा दिए गये सहयोग के लिये रविवार को  श्री रामलीला मंडल ने उनके कार्यालय में पहुँचकर आत्मीय सम्मान। रामलीला मंडल के कलाकारों हेतु दो लग्ज़री बसों की व्यवस्था, साथ ही यात्रा से जुड़ी अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में उनका मार्गदर्शन एवं सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा। अयोध्या धाम पहुँचकर सांसद द्वारा जनक महाराज की भूमिका का भावपूर्ण एवं प्रभावशाली निर्वहन करना, उनके सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

आज श्री रामलीला मंडल के सभी कलाकारों, सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने एकजुट होकर सांसद का स्मृति चिन्ह, पुष्प मालाओं, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर सहयोग एवं स्नेह बनाए रखने का आश्वासन दिया। श्री रामलीला मंडल परिवार ने उनके इस स्नेह, सहयोग एवं संस्कारों के प्रति हृदय से कृतज्ञता प्रकट की।
Share News On