Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सेंट आर सेटी छिन्दवाड़ा में स्वरोजगार को मिला बढ़ावा

सेंट आर सेटी छिन्दवाड़ा में  स्वरोजगार को मिला बढ़ावा
छिंदवाड़ा
21-Dec-25
छिन्दवाड़ा

सेंट आर सेटी छिन्दवाड़ा द्वारा ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आर सेटी मेले का आयोजन किया गया । मेले में विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त  बैंक सखी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं युवक -युवतियों ने भाग लिया ।

इस दौरान प्रतिभागियों साॅफ्ट टाॅयज ,ज्वेलरी ,सिलाई-कढ़ाई एवं जूट प्रोडक्ट अन्य स्वरोजगार गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में सेट्रल बैंक आफ इंडिया से एल.डी.एम.सर अजय कुमार ने प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया । मेले का उद्देश्य प्रशिक्षण के बाद लाभार्थियों को बाजार से जोड़ना एवं उन्हें आत्म निर्भर बनाना रहा । इस आयोजन से प्रतिभागियों का आत्मविश्वास बढ़ा और कई लोगों को अपने उत्पाद बेचने का अवसर भी मिला।  इस कार्यक्रम के अंत में सेंट्रल बैंक  आफ इंडिया से एल.डी.एम. अजय कुमार सेंट और आर सेटी के निदेशक अरविन्द कुमार म.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के  जिला प्रबंधक सुक्कन कुमार कवडे़ द्वारा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया । 
Share News On