Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहे स्वास्थ्य शिविर : नानाभाऊ मोहोड

गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहे स्वास्थ्य शिविर : नानाभाऊ मोहोड
छिंदवाड़ा
21-Dec-25
सारंगबिहरी में सम्पन्न हुआ 96वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 303 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ

शिविर में पहुंचे 12 मोतियाबिंद मरीजों को आपरेशन के लिए एबुलेंस से जबलपुर भेजा गया

छिंदवाड़ा।

 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में पहुचने वाले हर मरीज का बेहतर से बेहतर उपचार मिलेगा। गंभीर मरीजों को छिन्दवाड़ा सहित महानगरों में भेजकर उनका उचित उपचार किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माध्यम से आयुष्मान योजना के तहत करोड़ां देशवासियों का निःशुल्क ईलाज किया जा रहा है। छिन्दवाड़ा और पाण्ढुर्णा में लगातार लगने वाले 100 शिविरों में आने वाले मरीजों का निःशुल्क और बेहतर ईलाज होगा।
           यह बात पुर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड ने लिंगा मंडल के ग्राम सारंगबिहरी में एकीकृत शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल मैदान में सम्पन्न हुए 96वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान कही। शिविर के शुभारंभ अवसर पर पुर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड ने कहा कि गरीबों के लिए स्वास्थ्य शिविर वरदान साबित हो रहे है। उन्होंने कहा कि “स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव है। प्रधानमंत्री मोदी के सेवा ही संगठन के संकल्प को पूरा करने में स्वास्थ्य शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। शिविर में मिले 12 मोतियाबिंद मरीजों को आपरेशन के लिए एबुलेंस से जबलपुर भेजा गया।
          इस स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन सौंसर पूर्व विधायक नानाभाऊ मोहोड़, भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जागेंद्र अलडक, पांढुर्ना भाजपा जिला उपाध्यक्ष सदन साहू, जिला पंचायत सदस्य ललिता विलास घोंघे, भाजपा मंडल लिंगा अध्यक्ष घनश्याम कड़वे, महामंत्री वेदप्रकाश सिसोदिया, जनपद सदस्य रूखमणी डिगरसे, विपिन कराड़े एंव वरिष्ठ भाजपा नेता संपतराव खिरेकर, सीताराम डिगरसे, रूपेंद शेरके एंव सरपंच गणेश फरकारे, पत्रकार राजकुमार सोनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा प्रदान की गई।
         भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक ने बताया कि सांसद विवेक बंटी साहू के मार्गदर्शन में 100 दिवसीय सेवा ही संकल्प अभियान के तहत लिंगा मंडल के ग्राम सारंग बिहरी में 96वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान कुल 303 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 141 महिलाओं व बालिकाओं और 162 पुरूषों व युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम सक्रिय

शिविर में बीएमओ डॉ संजय राय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा जिला चिकित्सालय से आए डॉक्टरों ने विभिन्न जांचें की और ग्रामीणों को आवश्यक परामर्श दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार के शिविर लोगों को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करने और समय पर इलाज मुहैया कराने में बहुत मददगार साबित हो रहे हैं।

शिविर आम जनता तक पहुँचाने का माध्यम बना

लिंगा मंडल के ग्राम सारंग बिहरी में आयोजित यह शिविर न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक पहुँचाने का माध्यम बना, बल्कि भाजपा संगठन को भी नई ऊर्जा और ताकत प्रदान करने वाला साबित हुआ। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक ने कहा कि आने वाले समय में इस प्रकार के शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे ताकि किसी भी व्यक्ति को इलाज के अभाव में परेशानी न झेलनी पड़े।

इस अवसर पर यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री प्रतिनिधि पंडरी पवार, पूर्व ज.प.मोहखेड अध्यक्ष राजेंद्र कुमरे, देवराव ठाकरे, शंकर पाठे, चमन खरपुसे, सुंदरलाल पटेल, मंगलू पटेल, हफीज शाह, घुडिया शेरके, कपूरचंद साहू, मनीराम पटेल, मुकेश कुमरे, बीएमओ डॉ.संजय राय, बीपीएम संदीप वानखेड़े, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. डीके सोनी, सुपरवाइजर डीएल वानखेड़े, दीपक मसकोले, सीएचओ मोनिका दिवाकर, नागेंद्र सूर्यवंशी, राकेश पठारे, प्राचार्य हरीपाल उइके, सचिव विपिन रायकवार, रोजगार सहायक ओमप्रकाश चौधरी सहित स्वास्थ्य एंव शिक्षा विभाग स्टॉप मौजूद रहा।
Share News On