Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शहीद मेजर अमित ठेंगे शहीद दिवस पर किया प्रतिभाओं का सम्मान

शहीद मेजर अमित ठेंगे शहीद दिवस पर किया प्रतिभाओं का सम्मान
छिंदवाड़ा
14-Jul-25
छिंदवाड़ा

शहीद मेजर अमित  ठेंगे जी की 15 वी पुण्य तिथि के अवसर पर शहीद मेजर अमित ठेंगे स्मृति समिति छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित छात्र छात्रा प्रतिभा सम्मान एवम अलंकरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन शहर के मध्य स्थित होटल देव में 13 जुलाई को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप छिंदवाड़ा एस डी एम सुधीर जैन, कार्यक्रम की अध्यक्षता राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो इंद्र प्रसाद त्रिपाठी ,विशेष अतिथि बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी के सी जैन, लायंस आई हॉस्पिटल के संचालक पिंकेश पटोरिया, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षा विद एम एल सिंह,एवम शहीद के पिता मधुकर राव ठेंगे उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद मेजर अमित ठेंगे जी को फोटो पर पुष्पांजलि एवम  द्वीप प्रज्जलित कर किया गया। समस्त अतिथियो का स्वागत शहीद मेजर अमित ठेंगे के छोटे भाई आशीष ठेंगे,पुत्रबधु श्रीमती शेफाली ठेंगे,सहित समिति के सदस्यों ने किया।कार्यक्रम में शहीद को  सच्ची श्रद्धांजलि  सुमधुर गीत की प्रस्तुति वाद्य यंत्र के साथ ओशिन धारे एवम टीम  ने दी।


कार्यक्रम में सभी बोर्ड परीक्षाओ में प्रदेश एवम जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले दसवी एवम बारहवीं एम पी बोर्ड एवम सीबीएसई के बच्चो को अतिथियो के हस्ते सम्मानपत्र स्मृति चिन्ह एवम सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम  को उपस्थित अतिथियों ने संबोधित किया। आयोजित कार्यक्रम में लाल बहादुर शास्त्री स्मारक समिति की और से जिले के सांसद के पिता नरेंद्र साहू  ने अपने साथियों के साथ मंच में उपस्थित शहीद मेजर अमित ठेंगे के पिता मधुकर राव ठेंगे  का शाल श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम का  सफल संचालन शिक्षिका साजिदा खान ने किया एवम आभार राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षा विद एवम रोटरी क्लब के अध्यक्ष विनोद तिवारी ने किया।कार्यक्रम में  प्रमुख रूप से समिति के पदाधिकारी एस एस सालोटकर , पूर्व विधायक लीला धर पुरिया, के पी पांडे श्री नेमा श्री चंचलेश शिक्षाविद जयशंकर शुक्ला, रणजीत सिंह परिहार सहित शिक्षक मुरलीधर राव,आकाश लालवानी , हिमांशु गडकरी ,एन एस एस जिला संगठक  कार्यक्रम अधिकारी,बच्चे एन सी सी के कैडेट छात्राएं उनके अधिकारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन की गरिमामय उपस्थिति थी।
Share News On