Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

धूमधाम से हुआ भोलेनाथ का विवाह जमकर झूमे भक्त

धूमधाम से हुआ भोलेनाथ का विवाह जमकर झूमे भक्त
छिंदवाड़ा
14-Jul-25
भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा आज हुई संपन्न 

 छिंदवाड़ा 

गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के पावन अवसर पर राकेशानंद महाराज देवी सौम्या के पावन सानिध्य में प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा एवं महारुद्राभिषेक महोत्सव में तृतीय दिवस धूमधाम से भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली गई जिसमें सुंदर झांकी द्वारा चित्रण किया गया भगवान भोलेनाथ मैया पार्वती के विवाह में श्रोता भी जमकर झूमे। कथा में महाराज श्री ने बताया कि भगवान भोलेनाथ के साथ भूतों की टोली भी आई भोलेनाथ का सिंगर भस्मी सर्प की माला एवं नरमुंड से किया गया। महाराज जी ने महाभारत की कथा  सुनाते  हुए कहा  कि सौ कौरव होने के बाद भी पांच पांडव का कुछ बिगाड़ नहीं पाए क्योंकि उनके साथ स्वयं भगवान श्री कृष्णा थे । महाराज श्री बता रहे हैं कि 52 दिन बाणो की सैया पर सोए भीष्म पितामह जी महाराज से भेंट करने भगवान श्री कृष्णा अर्जुन भीम नकुल सहदेव युधिष्ठिर कुंती एवं पांचाली के साथ पहुंचे बड़े रोचक तथ्य से महाराज श्री नया कथा श्रवण कराई । कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी अखिल सूर्यवंशी ने बताया कि कथा का विश्राम 17 जुलाई को विशाल भंडारा एवं गुरु दीक्षा के साथ संपन्न होगा।


यह आयोजन जनसेवा हिताय संगठन प्रमुख श्रीमती हर्षा बनोदे निशा यादव सुनीता शर्मा रूपा प्रधान दीक्षा बिसेन लक्ष्मी निमजे गुरुशरण कौर अरुणा पवार माधुरी तोमर लक्ष्मी यदुवंशी सुषमा मलाया निशा यादव प्रीति मिश्रा स्वाति मिश्रा अर्चना सूर्यवंशी अखिल सूर्यवंशी डॉ रामकुमार आमगोरिया कमलेश वर्मा गणेश वर्मा जी एवं समस्त नगर वासियों के सहयोग से किया जा रहा है श्रावण मास के पावन अवसर पर यह आयोजन इसलिए किया जा रहा है कि नगर में भोलेनाथ की कृपा बनी रहे नगर वासियों पर कभी कोई विपदा ना आए।
Share News On