किसी भी बस्तु की खरीदी पर ले पक्का बिल दे -ब्रजेश जैन
छिंदवाड़ा
28-Dec-25
साइबर फ्राड से बचने होना होगा जागरूक और बरते सावधानी - अखिलेश जैन
बी एस डब्ल्यू एम एस डब्ल्यू के स्टूडेंट को किया जागरूक
छिंदवाड़ा
आप उपभोक्ता है तो आपको अपने अधिकार एवं कर्तव्य पता होना चाहिए।आज के समय अधिकतर वस्तुओं में मिलावट के कारण हमारे स्वास्थ के साथ खिलवाड़ हो रही है जो चिंता की बात है।क्वालिटी और क्वांटिटी के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहिए ।यदि उसकी शिकायत पाते है तो पूरे साक्ष्य के साथ हमें जिला उपभोक्ताओं फोरम में शिकायत करना चाहिए। उक्त बाते जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के द्वारा रविवार को शास पी जी कॉलेज छिंदवाड़ा में संचालित सीएमसीएलडीपी की बी एस डब्ल्यू एम एस डब्ल्यू की क्लास में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महाकौशल प्रांत के ब्रजेश जैन, ब्रजेश कोहरे ने स्टूडेंट को कही ।
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि हमें एक आदर्श उपभोक्ता का परिचय देते हुए अपनी उपभोग की वस्तु कार्य करते समय पक्का बिल लेना न भूले तभी हम किसी प्रकार की सेवा में कमी होने पर उसकी शिकायत पूरे साक्ष्य जैसे पक्के बिल के साथ उपभोक्ता न्यायालय में प्रस्तुत करना चाहिए।
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के परामर्श दाता राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त विनोद तिवारी , समाजसेवी श्यामलराव,परामर्शदाता श्रीमती लता नागले, श्रीमती तृप्ति सिंह,जयप्रकाश सूर्यवंशी, आशीष साहू ,चंचलेश साहू सहित समस्त बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू के स्टूडेंट उपस्थित थे।इसी श्रंखला में जागरूकता कार्यक्रम में साइबर अटैक से कैसे बच सकते है।कैसे साइबर अपराधी कैसे आम लोगों के साथ साइबर फ्राड करते है।डिजिटल अरेस्ट क्या है।आज के सोशल मीडिया के युग में वॉट्सएप फेसबुक ,इंटरग्राम ,मेल टेलीग्राम सहित मोबाइल हैक साइबर अटैक करते है जिससे हमारे खाते को कैसे पलक झपकते ही राशि गायब कर देते है इससे कैसे बचे उक्त सभी बाते एन आई टी छिंदवाड़ा से विजय जी के मार्गदर्शन में आए प्रशिक्षक ने बारीकियों से अवगत करवाया।कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी विनोद तिवारी ने किया एवं आभार प्रदर्शन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन ने किया।