विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल ने धर्मसभा के बाद निकाली शौर्य जागरण यात्रा
छिंदवाड़ा
28-Dec-25
छिंदवाड़ा
कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी मैदान में आज विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल के तत्वधान में विशाल धर्मसभा का आयोजन किया गया जहां बजरंगदल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत का ओजस्वी उद्बोधन हुआ । उन्होंने हिन्दुओं से एकजुट होकर देशविरोधी जिहादी मानसिकता के विरूद्ध एकसाथ खड़े होने की बात कहीं । इस दौरान उत्साहित बजरंगियों ने अयोध्या तो झांकी है मथुरा - काशी अभी बाकी है,जय श्रीराम,वीर बजरंगी,हरहर महादेव भारत माता की जय के गगनभेदी जयकारे लगाए।
मंच पर पुज्यसंतो के अतिरिक्त बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक विश्व वर्धन भट्ट प्रांत संयोजक यतेंद्र पाठक,विहिप के विभागमंत्री ऋषिराज बेस,जिलाध्यक्ष द्वाय ठा.अरविंद प्रताप सिह,सरदार हरपाल सिह,शैलेन्द्र यदुवंशी उपस्थित रहे। मंच संचालन जिला मंत्री सुभाष गढेकर एवम् आभार प्रदर्शन बजरंगदल के संयोजक गौरव सेन ने व्यक्त किया।
तत्पश्यात विशाल शौर्य जागरण यात्रा का पथसंचलन निकाला गया जो कि धर्मसभा स्थल से सत्कार तिराहा,BSNL कार्यालय, जेल तिराहा, बस स्टैंड,अमित ठेंगे स्मारक यातायात थाना सहित नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए वापस धर्म सभा स्थल को पर समापन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विहिप प्रांत टोली से अजय बंदेवार जी , प्रशांत छोटू पाल जिला उपाध्यक्ष गुड्डा रघुवंशी,सह मंत्री हिमाचल ठाकुर ,रूपेश लांजीवार, सोनम अहिरवार, प्रांत सह सेवा प्रमुख कीर्ति रघुवंशी जिला धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख चीकू पाल,सह संयोजक नितेश पटेल, निर्भय पटेल, परासिया जिला मंत्री गोलू सुरवांशी, जिला सायोजक राधेश्याम यदुवंशी उपस्थित रहे।