सर्वसम्मति से किरार समाज के जिलाध्यक्ष बने राजकुमार पटेल
छिंदवाड़ा
29-Dec-25
गोदड़देव मंदिर में समाज के वरिष्ठों ने संपन्न कराई चुनाव प्रक्रिया
छिंदवाड़ा
अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर मोहने ने बताया कि कल 28 दिसंबर को चांद क्षेत्र के गोदड़ देव मंदिर प्रांगण, नीलकंठी कला में किरार महासभा की चुनाव प्रक्रिया हेतु जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें समाज द्वारा प्रस्ताव से निर्मित चुनाव समिति द्वारा किरार महासभा के जिला अध्यक्ष हेतु चयन प्रक्रिया संपन्न करवाई गई । निर्वाचन प्रक्रिया में कुल 12 उम्मीदवारों ने जिला अध्यक्ष पद हेतु नामांकन किया जिसमें दस्तावेज पूरे ना होने के कारण 01 फॉर्म निरस्त किया गया, एवं 01 उम्मीदवार ने नाम वापस लिया। शेष 10 उम्मीदवारों ने अध्यक्ष चयन प्रक्रिया में भाग लिया। निर्वाचन समिति के 18 सदस्यों द्वारा सामाजिक लोगों की जन भावना अनुसार सर्वसम्मति से जटामा निवासी राजकुमार पटेल को किरार महासभा का जिला अध्यक्ष बनाया गया।

उक्त निर्णय की सभी उपस्थित सामाजिक बंधुओ ने सराहना की एवं फूल मालाओं से नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल का स्वागत किया। चुनाव प्रक्रिया हेतु समाज द्वारा निर्मित चयन समिति में 18 सामाजिक वरिष्ठगण शामिल थे जिसमें प्रीतम पटेल, भुवन पटेल, लक्ष्मण पटेल, अषाड़ूू पटेल, बलराम पटेल, सुखपाल पटेल, रघुवीर मोहने, शिवकुमार चौरिया, कैलाश मेहदोले,रामसिंग मोहनी बाबा,खेमकरण पटेल गेंदसिंह उर्फ करिया पटेल, प्रीतम चौरिया, योगेश पटेल, इंदर पटेल, संतोष पाटस्कर, कमूंद पाटस्कर, जगदीश सोलंकी थे । समस्त निर्वाचन प्रक्रिया बैठक का सफलतापूर्वक संचालन किरार महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्री रघुवीर मोहने जी द्वारा किया गया। अंत में किरार महासभा के युवा जिला अध्यक्ष भीमसिंह चौरे द्वारा उपस्थित सामाजिक बंधुओ का आभार व्यक्त किया गया।
आयोजन में मुख्य रूप से लखन पटेल, रघुवीर पटेल, सत्यनारायण चौरिया, श्रीचंद चौरिया, चौतराम अमृते, बाल स्वरूप चौरे, गुलाब पटेल, नितेश पटेल, दयाराम चौरिया, दिलीप बरपेटे, बब्लू चौरिया, हरिशचंद बजोलिया, सुंदरलाल चौरिया, दिनेश पटेल, मनोज चौरिया,रामभगत चौरिया, योगेश सोलंकी, गोविंद पटेल, नरेंद्र पटेल, धनकुमार पटेल, रामसिंह पटेल, पूनाराम चौरिया, मनेश सोलंकी, महेश गढ़ेवाल, मनोज वानखेड़े, शिवराम वर्मा, पृथ्वीपाल चौरिया, हरीश पटेल, सतीश चौरे, अमरीश सोलंकी, चिंटु चौरे, नेपाल पटेल, कमलनाथ पटेल, गेंदसिंग वानखेड़े, पवन पटेल, सुशील पटेल, बलवान चौरिया सहित सैकड़ो सामाजिक बंधु उपस्थित थे।