समर्थक चाहते हैं डॉक्टर साहब को मिले विधायक टिकट
लेख
21-May-26
समीक्षक-राम कुमार विश्वकर्मा
छिंदवाड़ा
भले ही विधानसभा चुनाव को समय है लेकिन अपने नेता को विधायक बनाने की महत्वकांक्षा रखने वाले समर्थकों ने अपनी मंशा अभी से जाहिर करना शुरू कर दिया है। डॉक्टर साहब के समर्थकों ने बकायदा व्हाट्सअप ग्रुप में अपनी मंशा भी जाहिर कर दी और बड़े ही बुलंदी के साथ जिताने के लिए तन-मन-धन का वादा भी डॉक्टर साहब से कर दिया है। व्यापार, डॉक्टरी और राजनीति में सेवाभाव से यूं तो उन्होंने काफी लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है लेकिन कहीं न कहीं डॉक्टर साहब स्वयं जानते हैं कि विधायक पद के लिए जो योग्यता (साम,दाम,दंड,भेद आदि) होनी चाहिए अभी उनके अंदर नहीं आ पाई है। ऐसे में विधायक बनना तो दूर अपनी पार्टी से टिकट मिलना ही संभव दिखाई नहीं दे रहा है क्योंकि पार्टी सत्ता में है और सत्ता पाने की लालसा कई लोगों में है।
अपनी ही पार्टी के अन्य उम्मीदवारों से जो इस तरह की योग्यता रखते हैं उनसे वे कैसे आगे निकलेंगे ये बात उनके समर्थकों को भी पता होनी चाहिए। ये बात अलग है कि उनकी साफ-सुथरी छवि को देखते हुए पार्टी उन्हें टिकट दे दे। पार्टी टिकट दे भी देती है तो चुनाव जितने के लिए भी उन्हें इसी योग्यता की आवश्यकता होगी क्योंकि राजनीति की योग्यता के लिए यह आवश्यक गुण है। कोई-कोई अपवाद भी होते हैं जो अपनी सीधी, सरल, मिलनसार होने की योग्यता से राजनीति में ऊंचाई पर पहुंचे हैं। क्या डॉक्टर साहब भी ऐसे ही भाग्यशाली व्यक्ति है ये तो समय ही बताएगा फिलहाल डॉक्टर साहब के समर्थक जहां जोश में है वहीं डॉक्टर साहब हर घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं क्या पता भाग्य पलट जाए और वे विधायक बन जाए।