Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पांच दिवसीय श्री समवशरण महामंडल विधान संपन्न

पांच दिवसीय श्री समवशरण महामंडल विधान संपन्न
छिंदवाड़ा
21-May-26
छिंदवाड़ा

मोहवे मार्केट स्थित प्रताप शाला में 17 मई से 21 मई तक श्री समवशरण महामंडल विधान आज गुरूवार को पूर्ण भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। प्रतिदिन सुबह अभिषेक व शांतिधारा एवं शाम को महाआरती के साथ ही मुख्य पात्रों और चक्रेस जैन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए गए। नाट्य। जमीनी ओ प्रस्तुति धारापूजन पाठश्री समवशरण महामंडल विधान आज 21 मई सानंद सम्पन्न हुआ। 

विधान के संयोजक आलोक जैन एवं सुजीत जैन ने बताया कि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं नवाचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से नगर गौरव पाठशाला प्रणेता मुनि श्री 108 निर्वेग सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में प्रतिष्ठाचार्य मंच मार्तंड बा. ब्र. आशीष जी पुण्यांश जी एवं  सह प्रतिष्ठाचार्य पंडित सुनील शास्त्री (श्रवण), साथ ही सुनील भंडारी छिंदवाडा के निर्देशन में यह विधान हुआ। 

समापन के अवसर पर आज अभिषेक, पूजन, शांतिधारा ,के पश्चात विधान, सरस्वती पूजा एवं गुरुपूजन सम्पन्न हुई  एवं विद्वानों का अतिथि सत्कार किया हवन हुआ एवं मुनि संघ के  साथ श्री जी की शोभा यात्रा गोलगंज पहुंची और कार्यक्रम का समापन हुआ साथ ही समय समय पर अनिल सिघई अभय जैन बैंक वाले एवं पवन जैन जी का सहयोग रहा। विधान  में  समस्त  सकल   जैन समाज ने  उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया । इस विधान का आयोजन आलोक जैन, सुजीत जैन, प्रशांत जैन एवं विशाल जैन ने तन मन धन से सहयोग किया । कार्यक्रम का आयोजक आचार्य विद्यासागर गौशाला मेघासिवनी छिंदवाड़ा एवं सकल दिगम्बर जैन महासभा एवं सकल जैन समाज छिंदवाड़ा द्वारा किया गया ।
Share News On