Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पदोन्नति पर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को लगाए स्टार

पदोन्नति पर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को लगाए स्टार
छिंदवाड़ा
24-Jul-26
भूमेंद्र तुरकर एवं सुश्री रश्मि धुर्वे उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत 

छिंदवाड़ा

पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के अंतर्गत आज पुलिस कार्यालय में एक गरिमामय स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय में पदस्थ  भूमेंद्र तुरकर एवं सुश्री रश्मि धुर्वे को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर कंधे पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी गईं।

पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय ने दोनों नवपदोन्नत उप निरीक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती है। पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ आम जनता की सेवा करें। विभाग को आपसे उत्कृष्ट कार्य की अपेक्षा है। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने भी पदोन्नत अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन से ही पुलिस विभाग में आगे बढ़ा जा सकता है। कार्यक्रम में पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
Share News On