Home News Helpline Classified Jobs About Contact

डेयरी प्लस और कामधेनु योजना का किसानों को दिलाएं लाभ

डेयरी प्लस और कामधेनु योजना का किसानों को दिलाएं लाभ
कृषि जगत
24-Jul-26
परासिया में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक

विभिन्न योजनाओं की प्रगति तेज करने के दिये निर्देश

छिन्दवाडा 

उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग छिंदवाड़ा डॉ. एच.जी.एस. पक्षवार ने शुक्रवार को विकासखंड परासिया में सभी पशु चिकित्सकों, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारियों एवं गौसेवक मैत्री की समीक्षा बैठक ली। बैठक में हिरण्यगर्भ अभियान के अंतर्गत कृत्रिम गर्भाधान की प्रगति की समीक्षा करते हुए विकासखंड में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए गए। साथ ही केसीसी पशुपालन के आवेदन, क्षीरधारा ग्राम योजना के अंतर्गत शिविर आयोजित कर आवेदन तैयार कराने एवं संबंधित बैंकों में जमा कराने के निर्देश दिए गए।

उप संचालक डॉ.पक्षवार ने डेयरी प्लस योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक प्रकरण तैयार करने तथा कामधेनु योजना के तहत बैंकों से समन्वय कर प्रकरणों की स्वीकृति एवं वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके बाद विकासखंड जुन्नारदेव में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप संचालक डॉ.पक्षवार के साथ डॉ. रविंद्र नागले, डॉ. छत्रपाल टांडेकर, डॉ. राजेश कुमार चेडगे, डॉ. उषा क्षत्रिय, विपिन, श्री अनिल, संजय, शिवम एवं कु. करिश्मा सहित सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी उपस्थित थे।
Share News On