Home News Helpline Classified Jobs About Contact

रात्रि गश्त के दौरान आबकारी विभाग ने पकड़ी 335 पाव देशी शराब

रात्रि गश्त के दौरान आबकारी विभाग ने पकड़ी 335 पाव देशी शराब
क्राइम
24-Jul-26
दो आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की गैर-जमानती धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज

छिन्दवाडा

आबकारी विभाग ने रात्रि गश्त के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 335 पाव देशी शराब और एक दुपहिया वाहन जब्त किया। कार्रवाई गुरुवार रात करीब 11 बजे छिंदवाड़ा-अमरवाड़ा मार्ग स्थित ग्राम नेर के पास की गई।

रात्रि गश्त पर निकली आबकारी वृत्त क्रमांक-2 की टीम ने संदेह के आधार पर दुपहिया सवार दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान अमरवाड़ा थाना क्षेत्र निवासी सोनम सूर्यवंशी एवं प्रवीण नगारची के कब्जे से 335 पाव देशी शराब बरामद हुई। आबकारी विभाग के अनुसार, जब्त शराब की मात्रा 60 लीटर से अधिक है। अवैध शराब परिवहन के मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की गैर-जमानती धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जब्त शराब एवं दुपहिया वाहन की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है।

इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी नरेंद्र नागेश, मुख्य आरक्षक लक्ष्मीचंद अडमाचे, जगदीश प्रसाद डहरवाल, आरक्षक राजकुमार सैयाम, सुश्री सोनाली बरकड़े एवं सुश्री शिवानी महोबिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Share News On