पं. नेहरू स्कूल के विद्यार्थियों को बताए श्रेष्ठ जीवन बनाने के गुण
शिक्षा
24-Jul-26
एक दिवसीय कन्या किशोर शिविर का आयोजन,

छिंदवाड़ा
पंडित नेहरू स्कूल में एक दिवसीय कन्या किशोर शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के भास्कर तिवारी एवं कार्तिक जी ने छात्र-छात्राओं को ज्ञानवर्धन बातें समझाई। उन्होंने विद्यार्थियों को गायत्री मंत्र का महत्व बताते हुए इसके नियमित जप से जीवन में होने वाले आध्यात्मिक, मानसिक एवं नैतिक लाभों की जानकारी दी।
वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को जीवन जीने की सही कला, अच्छे संस्कार, अनुशासन तथा सकारात्मक सोच के महत्व पर भी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि अच्छे विचार और श्रेष्ठ संस्कार ही व्यक्ति के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होते हैं। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के ट्रस्टी अशोक माहौरे सहित गायत्री परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही सभी छात्रों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया और गायत्री मंत्र का अर्थ बताते हुए उसके प्रभाव को अवगत कराया कार्यक्रम में संस्था प्रचार अखिलेश चौहान एवं सभी शिक्षकों ने अपनी सहभागिता दी ।