Home News Helpline Classified Jobs About Contact

27 जुलाई को गौ सम्मान अभियान, रैली निकालकर कलेक्टर कों देंगे ज्ञापन

27 जुलाई को गौ सम्मान अभियान, रैली निकालकर कलेक्टर कों देंगे ज्ञापन
छिंदवाड़ा
24-Jul-26
छिंदवाड़ा

गौ सम्मान अभियान के तहत 27 जुलाई को जिले के सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर साधु-संतों, विद्वतजनों एवं गौ सेवा से जुड़े गौ भक्तों की उपस्थिति में रैली का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे श्रीराम मंदिर, छोटी बाजार में होगी। सुबह 8 बजे से 9.30 बजे तक श्रद्धालुओं द्वारा विजय मंत्र श्री राम जय राम, जय जय राम का सामूहिक गान किया जाएगा। इसके बाद सभी सहभागी शांतिपूर्ण रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे।

सुबह 11 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गौ माता की जय के जयघोष के साथ गौ सम्मान से संबंधित मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। बताया गया कि यह अभियान केवल छिंदवाड़ा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि तहसील, जिला, प्रदेश और देश के विभिन्न ब्लॉकों में एक साथ आयोजित किया जाएगा। गौ सम्मान अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने जिले के सभी गौ रक्षकों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
Share News On