मेघसिवनी स्कूल में प्रतियोगिता और पौधारोपण, विजेता हुए पुरस्कृत
छिंदवाड़ा
24-Jul-26
छिंदवाड़ा

स्वच्छता पर्व के अवसर पर नवांकुर संस्था अनमोल सृजन बहुउद्देशीय शिक्षा एवं समाज उत्थान समिति द्वारा एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघसिवनी में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित कविता गायन प्रतियोगिता एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना था। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण के महत्व पर आधारित कविताओं का गायन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम जिला समन्वयक अखिलेश जैन एवं शिक्षिका चंद्रा मस्कोले के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। वहीं प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष चित्रलेखा बंदेवार की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संस्था की पदाधिकारी वैष्णवी पहाड़े, गरिमा यादव, सपना मार्काे, भूमिका एवं अन्य सदस्यों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराया। प्रतियोगिता में कुल 47 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने प्रकृति संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा देने संबंधी गीत एवं कविताओं की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में चंद्रा मस्कोले, चित्रलेखा बंदेवार, पुष्पलता गजभिए, शारदा धुर्वे, वैष्णवी पहाड़े एवं गरिमा यादव का विशेष योगदान रहा। आयोजन के अंत में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।