Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सुधींद्र मोहन शर्मा ने बताए पानी का दुरूपयोग रोकने के उपाए

सुधींद्र मोहन शर्मा ने बताए पानी का दुरूपयोग रोकने के उपाए
छिंदवाड़ा
31-Aug-26
पीजी कॉलेज में बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम

छिन्दवाडा 

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, छिंदवाड़ा द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय पीजी महाविद्यालय, छिंदवाड़ा में प्रेरक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब इंदौर के ख्यातिप्राप्त मोटिवेशनल स्पीकर रोटेरियन सुधींद्र मोहन शर्मा ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के महत्वपूर्ण सूत्र बताए।

अपने उद्बोधन में श्री शर्मा ने वॉटर मैनेजमेंट पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जागरूकता एवं बेहतर प्रबंधन के माध्यम से बड़ी मात्रा में पानी के दुरुपयोग को रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि दैनिक जीवन की छोटी-छोटी आदतों में सुधार कर लाखों लीटर पानी की बचत संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों से जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

 श्री शर्मा ने समाज कार्य के विद्यार्थियों को ग्रामीण क्षेत्रों में किए जाने वाले पीआरए की उपयोगिता एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम विकास की योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने फिल्म लगान का उदाहरण देते हुए टीम भावना, समावेशी नेतृत्व और सामुदायिक सहभागिता के महत्व को समझाया।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन ने परिषद द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान की। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन विनीत पटौदी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि श्री सुधींद्र मोहन शर्मा का मार्गदर्शन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व क्षमता के निर्माण में उपयोगी सिद्ध होगा। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन विनोद तिवारी ने तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती लता नागले ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री एवं पाठ्यक्रम संबंधी पुस्तकें भी वितरित की गईं।
Share News On