जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष 1 सितंबर को छिंदवाड़ा आएंगे
छिंदवाड़ा
31-Aug-26
खजरी चौक के आगे नवनिर्मित तालाब परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम में लेंगे भाग

छिन्दवाडा
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) मोहन नागर 01 सितंबर 2026 को छिंदवाड़ा प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपाध्यक्ष श्री नागर 01 सितंबर 2026 को बैतूल से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस छिंदवाड़ा पहुंचेंगे एवं स्थानीय जनों से भेंट करेंगे। इसके बाद उपाध्यक्ष श्री नागर दोपहर 12 बजे छिन्दवाड़ा गौरव दिवस के अवसर पर अवधूत महायोगी दादा गुरू जी के पावन सानिध्य में खजरी चौक के आगे नवनिर्मित तालाब परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके बाद श्री नागर दोपहर 3 बजे सारणी जिला बैतूल के लिए प्रस्थान करेंगे।