Home News Helpline Classified Jobs About Contact

विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदाय को मुख्य धारा में लाने करें प्रयास

विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदाय को मुख्य धारा में लाने करें प्रयास
छिंदवाड़ा
31-Aug-26
पीजी कॉलेज में विमुक्ति दिवस समारोह का हुआ आयोजन

छिन्दवाडा

विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु कल्याण विभाग, छिंदवाड़ा/पांढुर्णा द्वारा आज विमुक्ति दिवस समारोह का आयोजन शासकीय पी.जी. कॉलेज छिंदवाड़ा में किया गया। कार्यक्रम में विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदाय के कल्याण, अधिकारों तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग संगीत देशमुख उपस्थित थे। 

श्री देशमुख ने समुदाय के समग्र विकास तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने की आवश्यकता पर बल देते हुए महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेकर समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को गति दी जा सकती है।

समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिनिधियों ने विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास के साथ-साथ उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने समुदाय के लोगों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन गरिमामय वातावरण में हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
Share News On