चौरई में रिश्वत लेते उपयंत्री और रोजगार सहायक पकड़ाए
छिंदवाड़ा
18-Jul-25
काम का पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने मांग रहे थे रिश्वत
छिंदवाड़ा
शुक्रवार को ईओडब्ल्यू ने चौरई में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के उपयंत्री और ग्राम रोजगार सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की इस कार्रवाई से पूरे शासकीय महकमे में हड़कंप मच गया। पूरे दिन यह घटना चौरई सहित जिले भर में चर्चा का विषय बनी रही। दोनों आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ग्राम खिरखिरी निवासी लाल जी सोलंकी ने 15 जुलाई को ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) के जबलपुर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि उसकी भाभी आरती वर्मा ग्राम खिरखिरी की सरपंच है। पंचायत में नाली व सड़क निर्माण के कार्य हुए थे। इन निर्माण कार्यों के निरीक्षण और पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए उपयंत्री नीरज डेहरिया 50 हजार और ग्राम रोजगार सहायक आशीष शर्मा 15 हजार की रिश्वत मांग रहे थे। 18 जुलाई को ईओडब्ल्यू जबलपुर की ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। विभाग ने आरोपियों को एक ही स्थान पर नीरज डेहरिया को रिश्वत की पहली किश् त 25 हजार और आशीष शर्मा को 5 हजार रूपए की नगद रिश्वत लेते हुए गिरफतार कर लिया। आरोपियों से रिश्वत की रकम मौके पर ही बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अपराध के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इन अधिकारियों ने की कार्रवाई
भ्रष्टाचारियों को पकड़ने के लिए आई ईओडब्ल्यू की टीम में मनजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक प्रेरणापाण्डेय, निरीक्षक मोमेन्द्र कुमार मर्सकोले, निरीक्षक आरक्षक सगीर खान (चालक), आरक्षक सुमित पाण्डेय, ए.व्ही. सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भूमेश्वरी चौहान, निरीक्षक प्रआर कयूम खान, आरक्षक सुमित रजक, महिला आरक्षक जसलीन कौर शामिल थी।