Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

1 करोड़ की रिश्वत मांगने वाला नारकोटिक्स ब्यूरो इंस्पेक्टर गिरफ्तार

1 करोड़ की रिश्वत मांगने वाला नारकोटिक्स ब्यूरो इंस्पेक्टर गिरफ्तार
मध्यप्रदेश
18-Jul-25
44 लाख की रिश्वत ले चुका था भ्रष्टाचारी

भोपाल

सीबीआई की जयपुर टीम ने मध्यप्रदेश के केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के भ्रष्टाचारी इंस्पेक्टर और उसके दलाल को गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचारी इंस्पेक्टर ने नारकोटिक्स के केस में परिवारको  नहीं फंसाने की एवज में 1 करोड़ की रूपए की रिश्वत मांगी थी। सौदा 53 लाख रूपए में तय हुआ था जिसकी 3 किश्त में इंस्पेक्टर ने दलाल के जरिए 44 लाख रूपए भी ले लिए थे।


सीबीआई के जयपुर ऑफिस में बड़ीसादड़ी निवासी मांगीलाल गुर्जर  ने शिकायत की थी। उसके शिकायत में बताया कि  उज्जैन में नारकोटिक्स इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने उसके घर पर 27 मार्च को छापा मारकर चार सौ किलो डोडाचूरा जब्त किया था। छापे के बाद इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह ने मांगीलाल के परिवार से संपर्क कर कहा कि वह चित्तौड़गढ़ के डूंगला में आलाखेड़ी निवासी जगदीश मेनारिया से संपर्क कर ले। थोड़े दिन बाद जगदीश ने खुद मांगीलाल से संपर्क किया। जगदीश ने मांगीलाल को धमकी दी कि अगर उसने 1 करोड़ रूपए नहीं दिए तो इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह उसके पूरे परिवार  को नारकोटिक्स के मामले में फंसा देगा। धमकी से घबराए मांगीलाल ने सौदे की राशि कम करने के लिए कहा तो लगभग 53 लाख रूपए में तय हो गया। दलाल जगदीश को मांगीलाल ने रिश्वत की तीन किश्तों में 44 लाख रूपए दे दिए थे। महेन्द्र सिंह और  जगदीश मेनारिया ने बचे हुए नौ लाख की मांग की तो परेशान होकर मांगीलाल ने सीबीआई जयपुर के ऑफिस में शिकायत कर दी।  सीबीआई की टीम ने शिकायत का सत्यापन करायातो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद सीबीआई टीम ने तीनलाख रूपए देने के बहाने दलाल को एक होटल में बुलवाया और पैसे लेते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।  दलाल जगदीश से जब पूछताछ की गई तो मामले में नारकोटिक्स इंस्पेक्टरमहेन्द्र सिंह का नाम सामने आया। सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला है कि आरोपी महेन्द्र सिंह ने सीकर, जयपुर और नीमच में भी महंगी संपत्तियां खरीदी है जो आय से अधिक है।
Share News On