एक पेड़ मां के नाम पर छात्रो ने लिखा निबंध
छिंदवाड़ा
03-Feb-26
छिन्दवाड़ा
पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने और मानव जीवन को संरक्षित करने के लिए हम सभी को एक जुट होकर अधिक से अधिक पौधों का रोपण हमे करना होगा | पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए माय भारत छिंदवाड़ा के तत्वावधान मे छिंदवाड़ा विकास खंड के ग्राम माल्हनवाडा हाई स्कूल मे एक पैड़ मां के नाम पर आधारित निबंध प्रतियोगिता जिला युवा अधिकारी सुषमा गवली के मार्ग दर्शन मे आयोजित की गई ।
कुकडा ग्राम उत्थान समीति के संयोजक श्यामल राव ने छात्रो को सम्बोधित करते हुये कहा की वायुमंडल मे कार्बन डाईआक्साइड की मात्रा दिनो दिन बढ़ते चली जा रही हे इसे कम करने के लिए हमे अधिक से अधिक पौधा रोपण करना होगा , तभी हमारे परिसर का वातावरण शुद्व रहेगा ।
इस अवसर पर ,अपूर्वा फांऊडेशन के अध्यक्ष संजय साहू,ने भी अपने विचार रखते हुये कहा की पेड़ मानव जीवन को सुरक्षित रखने संजीवनी का कार्य करता हे ,इसलिए पेड़ो को बचाये रखने हमे आम जनो को जागरूक करना होगा प्राचार्य राजेंद्र तिवारी ने बताया की माय भारत छिंदवाड़ा के द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता मे 75 छात्रो ने भाग लिया ,भाग लेने वाले छात्रो मे प्रथम स्थान पायल डेहरिया, आफरी शाह,अयान शाह, द्वितीय स्थान, ओर तृतीय स्थान पर आये छात्रो को उपस्थित अतिथियों के हस्ते पुरुस्कृत किया गया । आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक राजेंद्र कुकड़े,श्रीपाल उईके, वंदना लोखंडे का सराहनीय सहयोग रहा।