Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अभाविप ने अनियमितताओं व लापरवाही को लेकर दिया ज्ञापन

अभाविप ने अनियमितताओं व लापरवाही को  लेकर दिया ज्ञापन
छिंदवाड़ा
03-Feb-26
छिंदवाड़ा 

प्रथम वर्ष 2024-25 के छात्रों द्वारा 2025 मई में दी गई परीक्षा में पूरक परीक्षा आने के बाद छात्रों ने पुनः परीक्षा दी किंतु उस पूरक परीक्षा में पुनः पूरक आई व अंक समान दे दिए गए । ऑटो कंट्रोलर की देख रेख में कई धांधलाई हुई जैसे कि पूर्व प्राचार्य के घनिष्ठ संबंध वाले पदाधिकारियों के व्यक्तिगत खर्च शासकीय भत्तों में जोड़े गए और छात्रों के पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है । महाविद्यालय परिसर में पानी की टंकी जर्जर हालत में होने के बावजूद उस पर कोई उचित कार्यवाही न होना। इन सभी विषयों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगे रखी और चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई कार्यवाही नहीं हुई तो परिषद हजारों की संख्या में धरना प्रदर्शन करेगा व इसकी जवाबदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी । इस अवसर पर अनुष्का गुप्ता, सुशील श्रीवास, हिमांशु राजपूत, अमन भांवरकर, कुणाल निखाड़ें उपस्थित रहे।


Share News On