Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

छिंदवाड़ा की बेटी ईशा पाण्डे को मिले 4 गोल्ड मेडल

छिंदवाड़ा की बेटी ईशा पाण्डे को मिले 4 गोल्ड मेडल
छिंदवाड़ा
03-Feb-26
 सांसद बंटी विवेक साहू ने जताया हर्ष दी बधाई

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल,उच्च शिक्षा मंत्री और कुलपति ने ईशा को किया सम्मानित

छिंदवाड़ा

सत्यम शिवम सुंदरम कॉलोनी के निवासी नरेन्द्र बब्लू पाण्डे की सुपुत्री ईशा पाण्डे को 4 गोल्ड मेडल मिलने पर सांसद बंटी विवेक साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए गोल्ड मेडलिस्ट ईशा पाण्डे को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सांसद श्री साहू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि बिटिया ईशा पाण्डे की यह उपलब्धि छिंदवाड़ा के लिए गौरव की बात है। उनकी यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा और मेहनत का परिणाम है, जो कि छिंदवाड़ा की बेटियों और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी।

           उल्लेखनीय है कि नरेन्द्र बब्लू पाण्डे की सुपुत्री सुप्रसिध्द कथक नृत्यांगना ईशा पाण्डे को यह 4 गोल्ड मेडल एम.ए कथक में मेरिट स्थान प्राप्त करने पर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ छत्तीसगढ़ में आयोजित 17वें दीक्षांत समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन टेका,उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री टंकराम वर्मा और कुलपति प्रोफेसर लवली शर्मा के द्वारा प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि पूर्व में बीए कथक में भी ईशा पाण्डे को दो गोल्ड मेडल मिले थे। ईशा पाण्डे ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व परिवार सहित अपने गुरू प्रोफेसर डॉ. नीता गहरवार, पंडित विवेक देशमुख सहित अन्य सहयोगियों को दिया है।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।