मृत्यु भोज न करके समाज को दिया 51 हज़ार का दान
छिंदवाड़ा
03-Feb-26
साबले परिवार ने पेश की अनूठी मिसाल
छिंदवाड़ा
तिरोले कुनबी समाज भवन में आज साबले परिवार द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज बंधुओ ने भाग लिया इस अवसर पर साबले परिवार द्वारा मृत्यु भोज न करके समाज की उन्नति और विकास के लिये इक्यावन हजार रुपए की नगद राशि समाज को भेंट की।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चंदनगांव स्थित तिरोले कुनबी समाज भवन में आज प्रभाकर अजाबराव साबले भारत रुई धुनाई उद्योग के संचालक के स्मृति में परिवार द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के अलावा विभिन्न समाज के प्रतिष्ठित एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान के संचालकों द्वारा अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में विशेष रूप से सच्चिदानंद सेवा समिति की ओर से आनंद बक्शी ने अपनी श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर ईश्वरी चैरसिया, रमेश जाखोटिया ने अपने संस्मरण व्यक्त किये। वही समाज की ओर से समाज के सचिव संजय मोहोड एवं अध्यक्ष चंद्रभान देवरे ने साबले परिवार की सरलता एवं सामाजिक जागरूकता के कार्यों का उल्लेख किया और कहा कि मृत्यु भोज की कुप्रथा को समाज द्वारा बंद करने का प्रयास किया जाए। वही समाज के शरद बेन्डे ने बताया कि प्रभाकर भाऊ साबले परिवार के सहज सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। इस अवसर पर सुधाकर साबले द्वारा संबोधित करते हुए बताया कि हमारा परिवार हमेशा समाज कार्य के प्रति अग्रणी रहा है इसी तारतम्य में आज हम लोगों ने मृत्यु भोज का आयोजन न करते हुए समाज में चल रहे क्रियाकलापों हेतु यह राशि प्रभाकर भाऊ की स्मृति में दे रहे हैं जिससे समाज और उन्नति और प्रगति करें इस अवसर पर मंच संचालन दिलीप कालबांडे द्वारा किया गया। सभा में उपस्थित समाज के सभी सदस्यों ने परिवार के प्रति आभार जताया।