Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

महिला कांग्रेस ने बिछुआ से प्रारंभ किया मनरेगा बचाओ अभियान

महिला कांग्रेस ने बिछुआ से प्रारंभ किया मनरेगा बचाओ अभियान
छिंदवाड़ा
04-Feb-26
मजदूरों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने मैदान में उतरी कांग्रेस
 
छिन्दवाड़ा

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को बचाने के लिए जिला महिला कांग्रेस कमर कसर मैदान में उतर चुकी है। योजना को बचाने के लिए महिला कांग्रेस के द्वारा प्रारंभ किए गए इस अभियान में कांग्रेस के समस्त विभाग, प्रकोष्ठ व अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण सक्रिय रूप से सम्मिलित हो रहे। “मनरेगा बचाओ” अभियान का शुभारंभ चौरई विधानसभा क्षेत्र के बिछुआ ब्लॉक अन्तर्गत आने वाले ग्राम आमाकुही से किया गया। अभियान पूरे जिलेभर में सतत रूप से चलाया जाकर श्रमिकों के हक और अधिकार को सुरक्षित किया जाएगा।
 
मनरेगा बचाओ अभियान को सम्बोधित करते हुए जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने इस योजना को ग्रामीण क्षेत्र की आबादी को रोजगार की गारंटी देने के उद्देश्य से लागू किया गया था। किन्तु भाजपा ने इस योजना को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। मनरेगा योजना में 90 प्रतिशत राशि का भुगतान केन्द्र सरकार के द्वारा किया जाता था। राज्य सरकारों पर केवल 10 प्रतिशत का भार था, जिससे राज्य सरकारें योजना का क्रियान्वयन बड़ी सुलभता से करती थीं, किन्तु नई योजना में 60 प्रतिशत राशि केन्द्र सरकार देगी और 40 प्रतिशत राशि का भुगतान राज्य सरकारों को करना होगा। अब प्रश्न यह उठता है कि मप्र जैसा राज्य जो पहले से ही कर्ज में डूबा हुआ है वह 40 प्रतिशत का वहन कैसे और कहां से करेगी। पहले काम का निर्धारण ग्राम पंचायतें किया करती थीं, क्योंकि स्थानीय स्तर पर काम की प्राथमिता पंचायतें समझती है, किन्तु अब काम का निर्धारण भी केन्द्र सरकार तय करेगी, यानि पंचायतों के अधिकारों पर भी सीधा हमला है।
 
ठेकेदारों का खूब होगा बोल-बाला
 
नई योजना में काम की कोई गारंटी नहीं है। रोजगार सहायक और मेट के पद भी समाप्त कर दिए गए हैं। वास्तविक श्रमिकों की बजाए योजना में ठेकेदारों का बोल-बाला होगा। मशीनों के उपयोग पर रोक के प्रावधान को हटा दिया गया है। यानि यह साफ है कि नई योजना मशीनों और ठेकेदारों के भरोसे पर चलेगी फिर काम की गारंटी कहां रही? मनरेगा में 100 दिनों के काम की गारंटी थी। भाजपा कह रही 125 दिन के काम की गारंटी, किन्तु सच्चाई यह है कि भारत सरकार के एक सर्वे में सामने आया कि विगत 5 वर्षों में सरकार 50 दिन का रोजगार भी नहीं दे पाई है।
 
आयोजित कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिला प्रभारी श्रीमती मंजु बैस, श्रीमती नंदा ठाकरे, श्रीमती संगीता ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष देशलाल धुर्वे, जिला उपाध्यक्ष  इंद्रपाल पटेल, ब्लॉक समन्वयक अतरलाल कुमरे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह ठाकुर, ब्लॉक महासचिव  विपिन कुमार उइके, नगर कांग्रेस कमेटी खमारपानी अध्यक्ष  प्रकाश उइके, युवक कांग्रेस अध्यक्ष किरण कुमार कुड़ोपे, सेवादल ब्लाक अध्यक्ष कृष्णा सातनकर, अजा प्रकोष्ठ अध्यक्ष  अनिल सातनकर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती आरती शर्मा, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती संगीता खौसे के द्वारा किया गया। इस दौरान श्रीमती पिंकी ढोके, अनिता पहाड़े, पुष्पलता बुनकर, पुष्पा उइके, रंजिता खानवे, छाया नागवंशी, संगीता इवनाती, रुक्मणी धुर्वे, सुनिता धुर्वे, महत्री उइके, सावित्री उइके, सीमा साहारे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।