भाजपा नेताओं ने मंत्री संपत्तिया उइके से की विकास कार्य को लेकर चर्चा, समस्याओं से कराया अवगत
छिंदवाड़ा
04-Feb-26
भाजपा छिंदवाड़ा नगर मंडल द्वारा किया गया पीएचई मंत्री श्रीमती संपत्तिया उइके का स्वागत
छिंदवाड़ा
मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपत्तिया उइके के छिंदवाड़ा आगमन पर भाजपा छिंदवाड़ा नगर मंडल के पदाधिकारियों एवं नगर युवा मोर्चा द्वारा स्थानीय चार फाटक संतोषी माता मंदिर के समक्ष भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपत्तिया उइके का मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला द्वारा शाल एवं स्मृति चिन्ह भेट कर अभिनंदन किया गया।
स्थानीय चार फाटक संतोषी माता मंदिर पहुंचकर श्रीमती संपत्तिया उइके ने मां दुर्गा के दर्शनपूजन कर मध्यप्रदेश की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर नगर मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा श्रीमती संपत्तियां उइके से भेंट कर शहर विकास को लेकर चर्चा की गई। समस्त नगर मंडल एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प हार एवं पुष्प कुछ भेंट कर मंत्री श्रीमती संपत्तिया उइके का स्वागत किया गया। छिंदवाड़ा अनाज व्यापारी मंडल के पदाधिकारियों द्वारा भी कैबिनेट मंत्री संपत्तिया उइके से चर्चा कर कृषि उपज मंडी की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला के साथ गुलाबरा मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजौलिया, सभापति बलराम साहू, नीरज भारद्वाज, पार्षद जगदीश गोदरे, अमित माहौरे, गया प्रसाद वरीवा, नगर मंडल पदाधिकारी मंडल उपाध्यक्ष तरुण किंद्रा, संतोष ठाकुर, नितेश गुप्ता, नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष बिट्टू मंडरा, रवि मालवीय, संजय वर्मा, समीर दुबे, आशीष बरहेय्या, धर्मेंद्र वंशकार, जितेंद्र पीपल, कमलेश कवरेती, विकास वर्मा, अमीन अंसारी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता युवा साथी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे। व्यापारी संघ के प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से अनाज व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रतीक शुक्ला, गांधी गंज व्यापारी मंडल के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, सचिव अशोक संचेती, राकेश अग्रवाल, आशुतोष डागा समेत अन्य व्यापारी उपस्थित थे।