रोटरी डिस्ट्रिक के 42 वें कॉन्फ्रेंस में शामिल हुआ रोटरी क्लब छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा
04-Feb-26
आयुर्वेद के ज्ञाता आचार्य बाल कृष्ण जी ने किया कॉन्फेंस का उद्घाटन
छिंदवाड़ा
रोटरी डिस्ट्रिक 3040 के 42 वीं कॉन्फेंस इंद्रधनुष का आयोजन होटल ग्रेड शेराटन इंदौर में हुआ। इंदौर के होटल में आयोजित दो दिवसीय कॉन्फेंस में रोटरी 3040के सभी क्लबों ने हिस्सा लिया। कॉन्फेंस में देश के जानेमाने मोटिवेशनल स्पीकर , अलग अलग क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त हस्तियां फिल्मी हस्तियां सहित अनेकों लोग शामिल हुए दो दिवसीय कॉन्फेंस का उद्घाटन पतंजलि योग पीठ हरिद्वार से आए आचार्य बाल कृष्ण जी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेवा ही मानव जीवन का सबसे बड़ा धर्म है।रोटरी क्लब छिंदवाड़ा से सभी रोटेरियन साथियों ने उनसे मुलाकात कर योग आयुर्वेद का जीवन में कितना योगदान होता है जाना।
कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में घायल होने के बाद रिटायर मेजर दीपेंद्र सिंह ने व्हील चेयर पर कैट की परीक्षा कैसे उत्तीर्ण की बताया । उन्होंने बताया कि नेवर गिव अप का जज्बा ही जीवन की सबसे बड़ी ताकत है। बोनी कपूर की बेब सीरीज जो मेजर दीपेंद्र सिंह पर बनी जीत की जीत सभी ने जाना।
कार्यक्रम में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड निकिता पोरवाल ने मंच से सभी रोटेरियन साथियों का अभिवादन किया एवं अपने जीवन के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख प्रदीप जोशी जी और मोटिवेशनल स्पीकर जयप्रकाश काबरा ने सभी को जीवन में सक्सेज का राज एवं सेवा भावना का समाज उत्थान के कार्य कैसे होते है बताया।कार्यक्रम में भारत में बुलेट ट्रेन के जनक को भी मंच से उनके हौसले से कैसे ये संभव हो पाया सुना।
कार्यक्रम में रोटरी 3040के डिस्टिक गवर्नर रोटे सुशील मल्होत्रा रोटे रूबी मल्होत्रा एवं इंटरनेशन प्रेसिडेंट रिप्रेजेंटिव दिनेश मेहता,बृजेश अग्रवाल, रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा क्लब अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी, सचिव रोटे निलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रोटे रूपल अग्रवाल, उपाध्यक्ष रोटे अरविंद अग्रवाल रोटे संदीप सिंह चंदेल, रोटे अर्पित नेमा, रोटे दीपक साहू, रोटे प्रशांत सोनी , रोटे दिलीप पाटनी,रोटे अमित मक्कड़, रोटे आशीष जैन रोटे संजय जैन शामिल हुए।