Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

विकसित भारत का रोड मैप है केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट - श्रीमती संपतिया उइके

विकसित भारत का रोड मैप है केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट - श्रीमती संपतिया उइके
छिंदवाड़ा
04-Feb-26
छिंदवाड़ा

मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) मंत्री श्रीमति संपत्तियां उइके ने केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर बुधवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रस्तुत बजट 2026 हर नागरिक के सपनो, आकांक्षाओं और भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला बजट है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमी के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा दिखाता है। यह बजट युवाओं के सपनों को उड़ान देने वाला है, किसानों के विश्वास को मजबूत करने वाला है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निर्णायक है और मध्यम व गरीब वर्ग को सशक्त करने की सोच को आगे बढ़ाता है।

बजट 2026-27 इतिहास में उस बजट के रूप में याद किया जाएगा, जिसने विकसित भारत के संकल्प को ठोस आधार दिया। यह इस शताब्दी के दूसरे क्वार्टर का पहला बजट है और वित्त मंत्री निर्मला जी लगातार 9वीं बार संसद में बजट प्रस्तुत की है। यह अपने आप में एक गौरव पल के रूप में भारत के संसदीय इतिहास में दर्ज हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी जी बार-बार कहते हैं कि महिलाएं केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि भारत की ग्रोथ इंजन
है। यही कारण है कि हमारी सरकार ने महिला सशक्तिकरण को केवल नारों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे नीति और नीयत दोनों को हिस्सा बनाया। 
  हमारी सरकार की पहचान रही है रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि भारत अब केवल सुधारों की चर्चा नहीं करता, बल्कि “रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार होकर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इस रिफॉर्म एक्सप्रेस का सबसे मजबूत इंजन ’नारी शक्ति’ है। 

युवाओं के लिए अवसर सृजन हमारी सरकार की प्राथिकता है और इसमें युवा महिलाओं की भूमिका केंद्रीय है। स्किल इंडिया, डिजिटल स्किल्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और ग्रीन नेफ्रोलॉजी में युवाओं को प्रशिक्षित कर भारत भविष्य की नौकरी के लिए तैयार रहा है ।

एलआरएस के तहत मिडिल क्लास परिवारों के लिए विदेश घूमना और बच्चों को बाहर पढ़ाना अब सस्ता होगा। विदेश यात्रा के टूर पैकेज पर टीसीएस को 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया है, इससे माता-पिता की जेब पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा। युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के लिए बजट में व्यापक अवसर है शिक्षा से रोजगार एवं उद्यम स्थायी समिति का गठन 15,000 माध्यमिक विद्यालयों व 500 महाविद्यालयों में ए.बी.जी.सी. कटंट क्रिएटर लैब की स्थापना रचनात्मकता को बढ़ावा देगी। 

एमएसएमई क्षेत्र में महिलाओं के लिए 10,000 करोड़ का एसएमई ग्रोथ फंड घोषित किया गया है. जो महिलाओं के लिए इक्विटी सपोर्ट प्रदान करेगा। देखा जाए तो पहली बार उद्यमी महिलाओं के लिए अर्म लोन और मेंटरशिप का विस्तार किया गया है। रोजगार बजट 2006 में हेल्थ केयर सिस्टम की मजबूती को ऐलान किया गया। इसे लेकर निर्मला सीतारमण ऐलान किया कि आगामी 5 सालों में 1 लाख हेल्थ प्रोफेशनल को जोड़ा जाएगा। 15 लाख केयर गिवर्स को ट्रेनिंग देने का भी ऐलान किया गया है. साथ ही राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरोसाइकोलॉजी संस्थान स्थापित किया जाएगा।

मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री श्रीमती संपतिया उइके जी ने कहा यह बजट कृषि के साथ अर्थव्यवस्था के रीढ़ को मजबूत करने वाला बजट है, भारत के भविष्य को सशक्त बनाने वाला बजट है । यह बजट स्वास्थ्य को सशक्त करने वाला है । रक्षा एवं विमानन क्षेत्र के लिए सशक्त बनाने का प्रयास है । इस बजट से व्यापार करने में आसानी जाएगी । आज जरूरत है कि हम सब मिलकर सरकार के प्रयासों का साथ दे, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े और अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी व परिश्रम से योगदान दे । जब सरकार और जनता एक साथ चलते है तभी बड़ा परिवर्तन संभव होता है । वित्तमंत्री श्रीमति निर्मला सीतारामन के द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला यह 9 वां बजट है, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इन्ही नीतियों के कारण 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा के ऊपर आये है । 

आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, जिला महामंत्री और बजट प्रचार अभियान समिति के जिला संयोजक विजय पांडे, जिला महामंत्री कमलेश उइके,जिला उपाध्यक्ष और सहसंयोजक अजय सक्सेना, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री संजय सक्सेना, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, बजट टोली के सहसंयोजक नीरज भारद्वाज, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।