विद्यार्थियों में जापानी-फ्रेंच भाषा के साथ देशी भाषाओं और बोलियों की समझ बढ़ी
छिंदवाड़ा
30-Jul-25
उत्कृष्ट विद्यालय में इंद्रधनुषीय भाषा महोत्सव का आयोजन
छिन्दवाडा
विगत चार वर्षों की भांति इस वर्ष भी देश की सभी भाषाओं के प्रति सम्मान, भाषागत जागरूकता और पुस्तकों के पठन-पाठन में अभिरूचि जागृत करने के साथ ही भाषाओं के क्षेत्र मे करियर गाइडेन्स प्रदान करने का सार्थक प्रयास, एक इंद्रधनुषीय कार्यक्रम भाषा महोत्सव 2025 का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय में जिला शिक्षाधिकारी जी.एस. बघेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य भारत सोनी एवं एडीपीसी गिरीश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अवधूत काले ने की। उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा में सम्पन्न भाषा महोत्सव में भाषा के शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जहां हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और प्रादेशिक भाषा पंजाबी, मराठी, गुजराती के साथ क्षेत्रीय बोलियां, बुंदेली, बुंदेलखंडी, बघेली व अंतराष्ट्रीय भाषा, जापानी और फ्रेंच भाषा को भी सम्मिलित किया गया ।

कार्यक्रम का संचालन भाषा शिक्षक एस.गौतम के मार्गदर्शन में छात्रा ऐश्वर्या करहीवाले और श्रेया सोनी ने किया गया। पुस्तक मेले के साथ इस कार्यक्रम में शाला के विद्यार्थियों ने विभन्न भाषाओं की कठिन व्याकरणीय अवधारणाओं को समझने-समझाने के लिए सुन्दर प्रादर्श प्रस्तुत किए। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में समुचे भारत की अद्भुत छवि दिखाई दी । विद्यार्थियों ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत एवं विदेशी भाषाओं पर अपनी पकड़ और क़ाबिलियत का प्रदर्शन किया । उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य अवधूत काले ने बताया कि शाला में भाषा महोत्सव पिछले 4 सालों से मनाया जा रहा है, जिसमें भाषाओं के साथ बोलियों को भी महत्व देकर जीवंत रखने का हमारा प्रयास होता है। साथ ही भाषागत सांस्कृतिक धरोहर को बनाए रखना हमारा उद्देश्य है, जो हमारे देश की अनेकता में एकता की भावना को शक्तिशाली बनाती है।
जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस. बघेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक भाषाओं को जानने से बुद्धिमत्ता और व्यक्तित्व का विकास होता है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के द्वारा बनाए गए पोस्टर्स और भाषा के लिए बनाए गए मॉडल की प्रशंसा की एवं मंच पर विद्यार्थियों के कार्यक्रम और उनकी प्रतिभा को देखकर उन्हें प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में आईपी सोनी, प्रीतेश रघुवंशी, सुश्री शबाना खान, सुश्री मोनिका पावर, राकेश चतुर्वेदी, सुश्री प्रियंका पाठक, सुश्री मेघा साहू, सुश्री कंचना घोरसे, सुश्री भारती जाटव,प्रभात सोनी, अरुण भादे का विशेष सहयोग रहा । सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के समेकित प्रयास को जिला शिक्षा अधिकारी ने मुक्त कंठ से सराहा। जहाँ देश में एक और भाषाओं को लेकर भेद करने वाली जिरह जारी है, ऐसे में उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा का यह कार्यक्रम सचमुच अनुकरणीय आदर्श उदाहरण है।
शिक्षिका अनिता शर्मा का सार्थक प्रयास
इस महत्वाकांक्षी प्रयास की अवधारणा 2021 में शाला की शिक्षिका श्रीमती अमिता शर्मा ने तैयार की थी । इस नवाचार को मूर्त रूप प्रदान करने वाली कार्यक्रम प्रभारी शिक्षिका श्रीमती अमिता शर्मा ने बताया कि भाषा महोत्सव को मनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों को भाषा का महत्व बताना, विद्यार्थी में पठन-पाठन के प्रति रुचि पैदा करना, भाषा के क्षेत्र में करियर को जानना विशेष है ।