Home News Helpline Classified Jobs About Contact

विश्व हेपेटाइटिस-डे पर जेल में बंदियों का किया स्वास्‍थ्य परीक्षण

विश्व हेपेटाइटिस-डे पर जेल में बंदियों का किया स्वास्‍थ्य परीक्षण
छिंदवाड़ा
30-Jul-25
छिंदवाड़ा

बुधवार को जिले में विश्व हेपेटाइटिस डे मनाया गया। इस अवसर पर जिले भर में अनेक जगह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरर्स और सहायक कर्मचारियों की टीम ने जिला जेल में बंद बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण कर बंधियों को इस तरह की बीमारियों से बचने के उपाए भी बताए गए। मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान जेल में बंद बंदियों की हेपेटाइटिस सी व बी के अलावा एचआईवी और टीबी की जांच भी की गई। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 108 की एचआईवी, 120 की हेपेटाइटिस सी व बी एवं 109 बंदियों की टीबी की जांच की गई।
Share News On