बनगांव शासकीय प्राथमिक स्कूल के बच्चों को मिले डेस्क-बेंच, अब नहीं पढ़ना पड़ेगा ज़मीन पर
छिंदवाड़ा
07-Jul-25
छिंदवाड़ा
रोटरी क्लब छिंदवाड़ा और रोटरी क्लब ट्रस्ट ने शनिवार को बनगांव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में 15 डेस्क-बेंच प्रदान किए। अब तक ज़मीन पर बैठकर पढ़ाई करने वाले बच्चों को इससे राहत मिलेगी और उन्हें बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा।
रोटरी क्लब छिंदवाड़ा और रोटरी क्लब ट्रस्ट ने शनिवार को बनगांव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में 15 डेस्क-बेंच प्रदान किए। अब तक ज़मीन पर बैठकर पढ़ाई करने वाले बच्चों को इससे राहत मिलेगी और उन्हें बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा।
यह सामग्री रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी (DGN) रोटेरियन मुकेश साहू और AKS रोटेरियन प्रीति साहू की विशेष उपस्थिति में स्कूल को सौंपी गई। इस दौरान रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटे. विनोद तिवारी, सचिव निलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रूपल अग्रवाल, ट्रस्ट अध्यक्ष रोटे संदीप सिंह चंदेल, रोटे पंकज अग्रवाल, रोटे दीपक खंडेलवाल सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार सनोडिया, उप प्राचार्य प्रहलाद मालवीय समेत स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। इस अवसर पर रोटेरियन मुकेश साहू ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा, “ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के हकदार हैं। रोटरी क्लब उनकी हर आवश्यक शैक्षणिक ज़रूरत में साथ खड़ा रहेगा।” उन्होंने आगे कहा कि जब पता चला कि बच्चे ज़मीन पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं, तो तुरंत डेस्क-बेंच उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया।
रोटरी क्लब अध्यक्ष विनोद तिवारी ने बताया कि क्लब शासकीय स्कूलों में शिक्षा के साथ-साथ शुद्ध पेयजल, कॉपियां, किताबें और यूनिफॉर्म जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराता रहा है। प्राचार्य सनोडिया ने रोटरी क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।