Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

आदिवासी युवक के साथ पिटाई मामले में भाजपा विधायक के करीबी का हाथ: धीरेन शाह

आदिवासी युवक के साथ पिटाई मामले में भाजपा विधायक के करीबी का हाथ: धीरेन शाह
छिंदवाड़ा
07-Jul-25
कांग्रेस नेता ने की प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग
 
छिन्दवाड़ा

उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत को भाजपा के अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह पूरी तरह चरितार्थ कर रहे हैं। अमरवाड़ा विधायक के ही प्रतिनिधि ने हर्रई में आदिवासी युवक पर हुए जानलेवा हमले को नया तूल दिया है। जिले की शांति व सौहार्द्र को बिगाड़ने की सीमाएं लांघी है, इसीलिये विधायक कमलेश प्रताप शाह नहीं चाहते कि मामले की पुलिस निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर ठोस कार्रवाई करें। उक्त उदगार जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अमरवाड़ा से कांग्रेस नेता धीरन शाह ने व्यक्त किए हैं।



श्री धीरन शाह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा कि भाजपा की सरकार में प्रदेश और अमरवाड़ा विधानसभा में आदिवासियों पर सर्वाधिक हमले हो रहे हैं। दुख इस बात का है कि अमरवाड़ा विधानसभा का नेतृत्व स्वयं आदिवासी विधायक कर रहे हैं फिर भी वे आदिवासियों की सुरक्षा को लेकर संवेदनसील नहीं है।  सत्यता यह है कि स्वयं कमलेश प्रताप शाह के विधायक प्रतिनिधि आशुतोष चौकसे ने ही सम्पूर्ण मामले में राजनीतिक व व्यवसायिक हित साधने के लिए मामले को तूल दिया गया। विधायक प्रतिनिधि आशुतोष चौकसे का ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें वह स्वयं यह स्वीकार कर रहा है कि उसने ही आदिवासी को पेशाब पिलाने और गुटका खाकर मुंह पर थूकने वाली बात की और फिर राजनीतिक एवं व्यवसायिक लाभ के लिए उसे तूल दिया। भाजपा के नेता स्वयं अपने गिरेबां में झांककर देखें कि वह इस मामले को कौनसा राजनीतिक रूप दे रही है।
Share News On