Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

समर्थ सद्गुरू भैयाजी सरकार का मिला आशीर्वाद, सांसद की पदयात्रा में हुए शामिल

समर्थ सद्गुरू भैयाजी सरकार का मिला आशीर्वाद, सांसद की पदयात्रा में हुए शामिल
छिंदवाड़ा
07-Jul-25
तय समय से पहले आज खंडवा पहुंचेगी पदयात्रा

छिन्दवाड़ा

सांसद विवेक बंटी साहू और दादा धूनीवाले भक्त 14 दिन की पदयात्रा के 12 वें दिन उस समय जोश में आ गए जब उनकी पदयात्रा में समर्थ सद्गुरू भैयाजी सरकार (दादा गुरू) भी शामिल हो गए।  पूरा वातावरण नर्मदे हर हर और दादा जी के नाम से गूंज उठा। इस बीच खण्डवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, खंडवा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंथन दशोरे, खंडवा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम फूलमाले, उपाध्यक्ष विजय चौहान, महामंत्री केदार पटेल, खंडवा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष मदन तिरोले, अमलपुरा सरपंच पुष्पक रावत, अंकुर चौहान, विजय सिंह तोमर, भाजपा के छिन्दवाड़ा प्रभारी संतोष पारिख, महापौर विक्रम अहके, विश्व हिन्दू परिषद के छिन्दवाड़ा अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह भी पदयात्रा में शामिल हुए।


सनातनी परंपरा है निशान चढ़ाना: दादा गुरू
पदयात्रा के 12वें दिन समर्थ सद्गुरु भैया जी सरकार दादा गुरु ने पदयात्रा में शामिल होते हुए कहा कि हमारी सनातनी परंपरा निशान चढ़ना है। कई सदियों पुरानी निशान यात्रा को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू खंडवा की ओर जा रहा है यह यात्रा एक साधन है जो समाज को जागृत करेगी और व्यक्तित्व का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि खंडवा में गुरूपूर्णिमा पर 10 से 12 लाख भक्तगण खंडवा पहुंचकर अपनी आस्था को प्रकट करेंगे जो  सनातन धर्म के प्रति सेवा का संकल्प भी लेंगे।

12वें दिन की पदयात्रा में शामिल रहे ये 
सांसद बंटी विवेक साहू और दादा भक्त पदयात्रियों की निरंतर 12 दिन से चली आ रही पदयात्रा में पदयात्रा के अंतिम पढ़ाव में प्रमुखजन पदयात्रा में शामिल हुए। जिसमें प्रमुख रूप से चौरई से नगरपालिका उपाध्यक्ष सिरपत नायक, भाजपा उपाध्यक्ष बंटी पटेल, सभापति सुरेन्द्र सोनी, मंडल अध्यक्ष मदन राय, सानू शर्मा, ललित शर्मा, संजय ठाकुर, चंद्रभान सोनी, छिन्दवाड़ा से मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर, रमाकांत पटेल, सोनू पाटिल, वरिष्ठ नेता राजू नरोटे, मनोज सक्सेना, चंद्रभान देवरे, रिजवान कुरैशी, बलराम साहू, संजू शाह, विजय पाटिल, पंकज शुक्ला, बंटी सक्सेना, रवि मालवी, योगेश साहू, शशांक चंदेल, पिंकी गुगनानी, पन्नू मदान, रिषभ ताम्रकार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में दादा भक्त पदयात्री शामिल थे। पदयात्रा 7 जुलाई की रात अमलपुरा पहुंची जहां सभी ने रात्रि विश्राम किया।
Share News On