Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

छात्र संगठन एनएसयूआई ने किया महंगाई का विरोध

छात्र संगठन एनएसयूआई ने किया महंगाई का विरोध
राजनीति
30-May-26
छिन्दवाड़ा

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने महंगाई का कड़ा विरोध किया है। पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों के खिलाफ सड़क पर उतरी एनएसयूआई ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि युवाओं को बेरोजगार बनाने वाली सरकार अब आम आदमी को भुखमरी की कगार पर खड़ा कर चुकी है। महंगाई जिस तरह बढ़ रही उससे आम आदमी का पूरा बजट बिगड़ चुका है और सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बेलगाम महंगाई के खिलाफ अनोखे अंदाज में मेलोडी चॉकलेट वितरित कर विरोध प्रदर्शन किया। जनता के बीच पहुंचकर आम लोगों से सीधा संवाद किया और जाना कि कैसे रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद्य पदार्थों व रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। बहुत हुई महंगाई की मार, अब बस करो मोदी सरकार के नारे लगाते हुए मेलोडी चॉकलेट नागरिकों के बीच बांटी। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतें जब कम रहती है तब सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों को कम नहीं करती, लेकिन दाम बढ़ने पर जनता पर तत्काल महंगाई का बोझ डाल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई महंगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष करेगी।
Share News On