Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कार्यकर्ताओं की एकजुटता से जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पार्टी: ओकटे

कार्यकर्ताओं की एकजुटता से जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पार्टी: ओकटे
राजनीति
30-May-26
परासिया ब्लॉक, न्यूटन व बड़कुही नगर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

छिन्दवाड़ा

कांग्रेस की मैराथन बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में परासिया ब्लॉक, न्यूटन व बड़कुही नगर की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने व कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर चर्चा की गई। कांग्रेस की संगठनात्मक बैठकों का मुख्य उद्देश्य पार्टी को बूथ और ब्लॉक स्तर पहले से अधिक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करना है। स्थानीय मुद्दों पर जनसंपर्क बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने में सहायक है। पार्टी के कार्यक्रमों में एकजुटता दिखाएं और बनाएं भी, क्योंकि संगठन किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि हम सभी का है। कांग्रेस परिवार में सभी को जिम्मेदारी और अवसर प्राप्त होते हैं इसके अनेक उदारहण है। परासिया ब्लॉक कांग्रेस की आगामी रणनीति व बूथ स्तर की तैयारियों की जानकारी ली। न्यूटन नगर कांग्रेस एवं बड़कुही नगर कांग्रेस की बैठक में भी आगामी आंदोलन, धरना प्रदर्शन व बूथ कमेटियों के गठन पर चर्चा की।

आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए परासिया विधायक सोहन वाल्मीक ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत करने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ पूरी सक्रियता के साथ खड़े हैं। संगठनात्मक विषयों के अलावा भी पार्टी से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के साथ वे कांधे से कांधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि परासिया विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत करने कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आयोजित बैठक में श्रीमती अनुपमा राय, गुरुचरण खरे, सुभाष गुलबाके, गोविन्द बिजौलिया, कमल राय, वीर बहादुर, भरत डेहरिया, निसार अहमद, राजेश डेहरिया, वसंत मालवीय सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Share News On