सांसद बंटी विवेक साहू मन की बात कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होगें
छिंदवाड़ा
30-May-26
छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू आज 31 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात के कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। सांसद श्री साहू सुबह 11 बजे चौरई के ग्राम बम्हनी लाला में सरपंच रामनारायण पटेल के निवास स्थान पर आयोजित मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। सांसद बंटी विवेक साहू दोपहर 1 बजे अमरवाड़ा के ग्राम पौनारी में आयोजित श्रीमद भागवत कथा व पांच कुण्डीय महायज्ञ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1ः30 बजे अमरवाड़ा में स्थित श्री राम मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2ः30 बजे सिंगोड़ी के ग्राम भजिया में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4 बजे शिवपुरी रोड में स्थित गाड़ीढाना में लोेकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर के जयंती समारोह में शामिल होंगे। शाम 7 बजे छिन्दवाड़ा के वार्ड नं. 09 खेरी भोपाल में आयोजित गोंड समाज महासभा मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित बड़ा देव स्थापना व विशाल गोंडी सम्मेलन के कार्यक्रम में शामिल होंगे।