Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

18 हजार 650 प्राइमरी शिक्षकों के लिए प्रदेश सरकार ने निकाली वैकेंसी

18 हजार 650 प्राइमरी शिक्षकों के लिए प्रदेश सरकार ने निकाली वैकेंसी
नौकरियां
12-Jul-25
शिक्षा विभाग के 10 हजार 150 और जनजातीय विभाग के लिए 8 हजार 500 पद

छिंदवाड़ा

लंबे समय से शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने 18,650 प्राइमरी टीचर्स की भर्ती के लिए MP TET वर्ग 3 परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू हो जाएगी। इस भर्ती के तहत स्कूल शिक्षा विभाग के 10 हजार 150 और जनजातीय कार्य विभाग के लिए 8 हजार 500 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदकों को आवेदन करते समय  सामान्य को 500 रूपए  और प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस पीडब्ल्यू डी को आवेदाकें को 250 रूपए फीस भी जमा करनी पड़ेगी। 


प्राइमरी टीचर बनने के लिए उम्मीद्वारों की आयु सीमा कम से कम 21 साल और अधिकतम 40 साल निर्धारित की गई है। इस पद के लिए उम्मीद्वार 12 वीं 50 प्रतिशत अंकों के साथ और 2 साल की D.El.Ed डिग्री, या 12 वीं में 50 प्रतिशत अंकों के साथ 4 साल की B.El.Ed डिग्री या ग्रेजुएशन के साथ 2 साल की D.El.Ed डिग्री या ग्रेजुएशन में 50 प्रतिशत अंकों के साथ B.Ed की डिग्री आवश्यक है। परीक्षा के लिए संभावित तारीख 31 अगस्त तय की गई है। आवेदन करने के लिए और अधिक जानकारी के लिए उम्मीद्वार esb.mp.gov.in वेबसाईट पर विजिट कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Share News On