दीवार गिरने से मजदूर की मौत, परिजनों ने सड़क जाम की
छिंदवाड़ा
12-Jul-25
छिंदवाड़ा
शनिवार की दोपहर दमुआ के नीमढ़ाना गांव में एक मजदूर की दीवार गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मजदूर के शव को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। बाद में पुलिस की समझाईश के बाद परिजन माने आवागमन सुचारू हो सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

दमुआ के नीमढाना निवासी अनिल भोपा पिता चांचू भोपाल उम्र करीब 40 वर्ष शनिवार की दोपहर खदान में उपयोग किए गए लोहे का निकालने का प्रयास कर रहा था। लोहा निकालते समय कमजोर दीवार अचानक उसके ऊपर गिर गई । दीवार के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह खबर जैसे ही गांव पहुंची तो परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। मजदूर की मौत से गुस्साए लोगों ने यातायात जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद जुन्नारदेव थाना प्रभारी राकेश बघेल और दमुआ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद यातायात शुरू करवाया। एसडीएम कामिनी ठाकुर भी घटना स्थल पर पहुंची और परिजनों को ढांढ़स बंधाया। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि जांच करने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। ग्रामीणों ने मृतक मजदूर के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।