खजरी रोड पर दुपहिया वाहन में लगी आग, वाहन जलकर हुआ खाक
छिंदवाड़ा
12-Jul-25
छिंदवाड़ा
शनिवार की दोपहर खजरी रोड में एमपीईबी ऑफिस के सामने एक दुपहिया वाहन में अचानक आग लग गई जिससे वाहन जलकर खाक हो गया। समाजसेवी दयानंद चौरसिया ने बताया कि स्थानीय खजरी रोड पर एमपीईबी आफिस के सामने तामिया निवासी ऋतुराज डेहरिया के वाहन क्रमांक एम पी 09-5750 में आग लग गई। उक्त वाहन को ऋतुराज रिपेयर कराकर घर की ओर निकला था और खजरी चौक पहुंचा ही था कि अचानक वाहन से धुंआ निकलने लगा। उसने वाहन साइड में खड़ा कर दिया तब तक वाहन से आग की लपटे निकलने लगी थी। उक्त वाहन की आग को बुझाने का प्रयास किसी ने नहीं किया । इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे समाजसेवी दयानंद चौरसिया ने जैसे ही उक्त वाहन को जलते देखा उन्होनें इस वाहन को जलने से आसपास बचाने के लिये बाल्टियों से पानी बुलाकर जलते वाहन की आग बुझायी। इसके बाद निगम की फायर बिग्रेड आयी । उन्होनें लोगों से अपील की है कि दर्शक बन इस घटना को देख रहे आमजन तत्काल पानी या मिटटी डाल देते तो शायद वाहन जलने से बच सकता था, इसलिये इस तरह की घटना होने पर लोग पीड़ित की मदद करें न कि उसका वीडियो बनायें।