अग्निवीर वायु के लिए निकली 2500 भर्तियां, 11 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू
देश
12-Jul-25
छिंदवाड़ा
गणित विषय से 12 वीं पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए नौकरी के साथ देशसेवा करने का अच्छा अवसर है। इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु के लिए 2500 पदों की भर्ती निकाली है। जिसके लिए 11 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 550 रूपए की फीस जमा कर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई रखी गई है। ऐसे युवा जो इंटरमीडियट (12 वीं) गणित, भौतिकी और अंग्रेजी में मिनिमम 50 प्रतिशत नंबरों के साथ या मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स, ऑटोमोबाईल, कम्प्यूटर साइंस, इंस्टूमेंटेशन टेक्नोलॉजी, आईटी में 3 वर्ष का इंजीनियरिंग डिप्लोमा या किसी भी मान्यता प्रात बोर्ड से भौतिकी और गणित के साथ 2 साल का वोकेशनल कोर्स जिसमें कुल 50 प्रतिशत अंक और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक की योग्यता रखते हैं आवेदन के लिए पात्र माने जाएंगे। भर्ती के लिए आयु सीमा 17.5 से 21 साल रखी गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीद्वारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा के बाद पीएसटी/पीईटी, दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण होगा और इसके बाद मेरिट सूची में नाम आने पर उम्मीदवार का चयन होगा। अग्निवीर वायु का कार्यकाल 4 साल का है। इस भर्ती में सेवा निधि योजना के अनुसार लगभग 10.08 लाख मिलेंगे। आवेदन करने के लिए और अधिक जानकारी के लिए agnipathvayu.cdac.in वेबसाईट देखी जा सकती है।