Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

बाल विवाह रोकने सामाजिक-धार्मिक संगठनों को दिलाई शपथ

बाल विवाह रोकने सामाजिक-धार्मिक संगठनों को दिलाई शपथ
छिंदवाड़ा
21-Jan-26
बाल विवाह मुक्त बनाने सामाजिक संगठनों की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

छिंदवाड़ा

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संचालित 100 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे चरण  में जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने हेतु सामाजिक संगठनों एवं सेवा प्रदाताओं की एक दिवसीय संयुक्त बैठक स्थानीय जिला पंचायत सभा कक्ष मे कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देशन मे ली गई।  इस अवसर जिला कार्यक्रम अधिकारी ब्रजेश शिवहरे ने  समाज मे हो रहे बाल विवाह के कारणों को और इसके दुष्प्रभावों को बताते हुये कानूनी पहलुओं, पाक्सो एक्ट आदि की जानकारी दी। समाज सेवी श्यामल राव ने कहा की अभियान के तहत धार्मिक स्थलों पर प्रवचन एवं चर्चाओं के माध्यम से बाल विवाह रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं, क्योंकि विवाह व्यवस्था एवं सामाजिक मूल्यों पर धर्मगुरुओं और संस्थाओं का विशेष प्रभाव होता है। 

इस अवसर पर उपस्थित विभाग से जुड़े परियोजना अधिकारी छिंदवाड़ा  के श्याम सिंह ठाकुर   ने  उपस्थित  सामाजिक संगठनों  एवं सेवाप्रदाताओं से  बाल विवाह रोकने हेतु सहयोग की अपील की। इस अवसर पर उपस्थित  सिक्ख  समाज, इसाई समाज, मुश्लिम समाज  ,हिन्दू समाज एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों , सत्यार्थी फाउंडेशन, महिला एवं बाल विकास विभाग , टेट व्यवसाय, केटर्स , आदी सेवा प्रदाताओ , को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई ।
Share News On