सामाजिक जागरूकता के लिए घाटपरासिया में ग्रामीणों से किया संवाद
छिंदवाड़ा
21-Jan-26
नवांकुर समिति की सेक्टर स्तरीय बैठक में दी ग्रामोदय से अभ्यूदय की जानकारी
छिंदवाड़ा
आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण हेतु सकारात्मक वातावरण के सृजन के उद्देश्य से मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा प्रदेश सरकार के अन्य विभागों के साथ मिलकर 18 से 26 जनवरी 2026 तक ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अंर्तगत सेक्टर स्तरीय प्रस्पूटन समिति की बैठक का आयोजन छिंदवाड़ा विकासखंड के ग्राम घाट परासिया के ग्राम पंचायत भवन में किया गया।

इस अवसर पर नवांकुर संस्था अपूर्र्वा फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय साहू ने बताया की सेक्टर क्रमांक तीन के सभी ग्रामो में ग्राम विकास प्रस्पूटन समिति विभागों के आयोजन में सहयोग कर अपना योगदान देगी और जरूरत मंद लोगों को योजनाओं से जोडेगी। बैठक में उपस्थित समिति सदस्यों एवं शामिल ग्रामीणों को सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण ,नशा मुक्त समाज, शिक्षा एवं संस्कार, स्वास्थ्य के साथ शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की देकर आगामी 31 तारीख को पंचायत में आयोजित संकल्प से समाधान शिविर में शामिल पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने विभागों से सहयोग करेगा।
इस अवसर पर सेक्टर 3 के परामर्शदाता श्यामल राव ने उपस्थित ग्रामीण जनों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को अपने-अपने निवास स्थान पर एक पेड़ अपने परिवार के नाम से लगे और इसे संरक्षण करने की भी जिम्मेदारी भी लें ताकि आने वाली पीढ़ी को भी हम सुरक्षित जीवन दे सके। वही उपस्थित ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर नशा मुक्ति समाज की स्थापना करने की अपील की ।
ग्राम विकास प्रस्पूटन समिति के अध्यक्ष ममता धुर्वे ने बताया कि उक्त ग्राम को आदर्श ग्राम बनाने एवं इसे साकार करने में हम सभी का सहयोग नितांत आवश्यक है जिससे कि हम आदर्श ग्राम की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं। बैठक उपरांत उपस्थित जनो को नशामुक्ति की शपथ दिलाई तथा पौधा रोपण किया गया। आयोजन को सफल बनाने मे ग्राम स्तरीय प्रस्पूटन समीति घाटपरासिया के सचिव हेमंत डेहरिया, भानादेही की अध्यक्ष अरुण यादव, सचिव वैष्णवी चंद्रवंशी. नवांकुर संस्था नारी उत्थान की अध्यक्ष सोनम अहिरवार, सेक्टर 5 की परामर्शदाता लता नागले , आदर्श फांऊडेशन के अध्यक्ष महेश बंदेवार, ग्राम पंचायत सचिव सुधाकर लिंगायत का सराहनीय सहयोग रहा ।