नेरवासियों को मिलेगी 3 करोड़ 50 लाख की सड़क
छिंदवाड़ा
21-Jan-26
नवेगांव के ग्रामीणों को मिला 37 लाख का नवीन अटल सुशासन पंचायत भवन
गांवों और मंजरे टोलों से लिखी जा रही विकास की नई इबारत: बंटी विवेक साहू
छिन्दवाड़ा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में अब शहरों के साथ ही गांवों और मजरे टोलों से विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। प्रधानमंत्री का दृढ संकल्प है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। उनके संकल्प को पूरा करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को लेकर भाजपा सरकार कृत संकल्पित है। उक्त आशय के उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने नवेगांव के ग्रामीणों को 37 लाख से बने नवीन अटल सुशासन पंचायत भवन और नेर के पास बनने वाली 3 करोड़ 50 लाख की सड़क निर्माण की सौगात देने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों पर फूलों की वर्षा कर स्वागत और सम्मान किया।

इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने जहां नवेगांव में पहली बार बने 37 लाख की लागत से नवीन अटल सुशासन पंचायत भवन का लोकार्पण किया वही नेर के पास सहरा टोला से देवर्धा मार्ग तक 3.5 किलोमीटर तक 3 करोड़ 50 लाख की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण का भुमिपूजन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए सांसद श्री साहू ने कहा कि अब विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन जी राम जी योजना के माध्यम से गावों में ग्रामीण मजदूरों को प्रतिमाह रोजगार मिल सकेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार में 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन दिया जा रहा हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से 7 करोड़ लोगों के सर पर छत देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। अब लाडली बहनों को प्रतिमाह 1500 रूपये की राशि दी जा रही है।
नवेगांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा कि 50 सालों में अब तक नवेगांव में पंचायत भवन नहीं बन सका था। ग्रामीणों की मांग पर मेरे द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से निवेदन करने पर उन्होंने 37 लाख की लागत से बने नवीन अटल सुशासन पंचायत भवन की सौगात ग्रामीणों को दी है। पहले यहा पंचायत भवन आंगनवाड़ी में संचालित होता था। अब पंचायत भवन बन जाने से लोगों को सुविधाएं मिल सकेगी। वहीं नेर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री साहू ने कहा कि पूर्व के सांसदों द्वारा 8-10 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का निर्माण कराया गया था लेकिन अब करोड़ों की लागत से सड़कों का निर्माण कार्य छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में कराया जा रहा है। सहरा टोला से देवर्धा मार्ग 3.5 किलोमीटर तक बनने वाली 3 करोड़ 50 लाख की सड़क इसका एक उदाहरण है। गांवों में विकास की गति को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में सारना मंडल अध्यक्ष ओम पटेल, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजय सक्सेना, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिज़वान कुरैशी, विश्वेंद्र सिंह बैस सहित अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
नवेगांव में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती अनीता पाटिल, उपसरपंच दीपक साहू, मंडल महामंत्री प्रहलाद पटेल, विजय मसराम, बूथ अध्यक्ष अर्जुन साहू, महेन्द्र पटेल, सौरभ सक्सेना, केशराम साहू, अर्जुन साहू, शैलेन्द्र शेंडे, अटल परानी, राजकुमार डोले, हेमंत साहू, परसराम वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
नेर में आयोजित कार्यक्रम में मंडल महामंत्री प्रहलाद पटेल, विजय मसराम, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रेखन सिंह चौधरी, राम भरोस पटेल, रूप सिंह पटेल, दीपक कुर्मी, नेर ग्राम सरपंच श्रीमती कीर्ति उईके, उपसरपंच अमित रघुवंशी, सुन्दर लाल रघुवंशी, बहादुर सिंह, धनराज पटेल, सरपंच ऋषि सोनी, लक्ष्मी चंद पटेल, वीरेंद्र सिंह रघुवंशी, रमेश यादव, कल्याण पटेल, धरम सिंह रघुवंशी, लक्ष्मण साहू, विमल उसरेठे, संजय उसरेठे, बूथ अध्यक्ष संदीप रघुवंशी, रमेश रघुवंशी, राहुल रघुवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।