बोहनी खैरी में दिया गांव के समग्र विकास का संदेश
छिंदवाड़ा
20-Jan-26
छिंदवाड़ा
ग्राम बोहना खैरी के पीएमश्री विद्यालय में स्कूली बच्चों की सहभागिता से “ग्रामोदय से अभ्युदय भारत” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के माध्यम से गाँव के समग्र विकास और राष्ट्र निर्माण का संदेश देना रहा। इस अवसर पर बच्चों कों स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा का महत्व, जल बचाओ, नशामुक्ति और सामाजिक एकता जैसे विषयों पर जानकारी दी गई तथा बताया कि गाँव के विकास से ही देश का विकास संभव है। कार्यक्रम में सोनम अहिरवार, ग्राम सरपंच जितेंद्र खड़िया, विद्यालय प्राचार्य आसिया तरन्नुम, डॉ लता नागले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ महेश बंदेवार ने किया। कार्यक्रम में समाजसेवी श्यामलराव ,अपूर्वा फाउंडेशन से संजय साहू, बी एस डब्ल्यू,एमएसडब्ल्यू के छात्र, नवांकुर समितियों के सदस्य, प्रस्फुटन समितियां की अध्य्क्ष वंदना यादव, ममता सिंधे, कार्यकर्ता बंधु, वैष्णवी पहाड़े, दामिनी बन्देवार एवं अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।
