रामजी महाजन 27वीं पुण्यतिथि पर समाजसेवियों का सम्मान
छिंदवाड़ा
13-Sep-26
भोपाल/छिंदवाड़ा

संयुक्त माली सैनी मरार समाज भोपाल द्वारा शनिवार 12 सितंबर को युगपुरुष रामजी महाजन की 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश स्तरीय पिछड़ा वर्ग सम्मान दिवस समारोह महात्मा फुले भवन अरेरा कॉलोनी भोपाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न जिलों से आए 77 समाजसेवियों जिनमें डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, शिक्षक एवं वैज्ञानिक सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम में आए प्रमुख अतिथियों में प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, श्रीमती मालती राय महापौर नगर निगम भोपाल, भगवान दास सबनानी विधायक दक्षिण पश्चिम भोपाल, पी सी शर्मा पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन, अनोखी पटेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल (ग्रामीण), रामनारायण चौहान, जगदीश सैनी, हरि सिंह सैनी सरपंच, राजेंद्र सैनी, राजेश चौहान, गीता प्रसाद माली पार्षद, डॉ प्रेमलत सैनी रामचरण माने, मधु अम्बाड़कर छिंदवाडा से महात्मा फुले शिक्षण समिति के संयोजक राजेश दोडके इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष व रिटा अपर कलेक्टर जी पी माली ने प्रदेश भर का द्वतीय महिला सम्मेलन भोपाल मे कराने सभी समाजिक बंधुओ के बीच बात रखी।
इस अवसर पर छिंदवाडा क्षेत्र से अशोक अंबाडकर सौसर से राजू बन्नाइत पाढुर्णा से अशोक निकाजू प्रभात पट्टन बैतुल से बाबुराव बनकर को रामजी महाजन राजस्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया अतिथियों ने मासिक महात्मा फुले दर्शन पत्रिका विशेषांक का विमोचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीपी माली अध्यक्ष एवं पूर्व अपर कलेक्टर द्वारा की गई जीपी माली द्वारा सामाजिक बंधुओ से रामजी महाजन के आदर्श एवं समाज की एक जुटता पर चलने का आह्वान किया। समाज द्वारा यह भी निश्चय किया गया कि प्रदेश स्तरीय दूसरा महिला सम्मेलन शीघ्र ही किया जाएगा। संचालन राजेंद्र अम्बाडकर एवं घनश्याम राहुल द्वारा किया गया