Home News Helpline Classified Jobs About Contact

माली समाज विकास परिषद की वर-वधु सम्मेलन को लेकर बैठक

माली समाज विकास परिषद की वर-वधु सम्मेलन को लेकर बैठक
छिंदवाड़ा
13-Sep-26
छिंदवाड़ा

13 सितंबर रविवार को स्थानीय माली समाज भवन वार्ड नंबर 25 में जिला माली समाज विकास परिषद की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में वर-वधू सम्मेलन के आयोजन को लेकर चर्चा की । बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 3 जनवरी 2027 को संचार कालोनी स्थित महात्मा फुले भवन वार्ड नंबर 40 छिंदवाड़ा में वर-वधू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मध्यप्रदेश के 4 जिलों छिंदवाड़ा, बैतूल, पॉढुर्णा, नागपुर के वर-वधु को सम्मिलित किया जायेगा । 

प्रचार मंत्री दिलीप चरपे ने बताया कि इस सम्मेलन के आयोजन हेतु पंजीयन हेतु रूपरेखा बना ली गई है और शीघ्र इसकी सूूचना सामाजिक बंधुओं दे दी जायेगी । इस सम्मेलन का उद्देश्य समाज के युवक-युवतियों के लिए उपयुक्त जीवनसाथी चयन हेतु एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। बैठक में मुख्य रूप से जिला माली समाज विकास परिषद के अध्यक्ष देवानंद निकाजू, संयोजक भाऊराव चरपे, कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वर कनेरेे, महामंत्री प्रभाकर भूषणकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष तुलसीराम चोरकर, कार्यवाहक अध्यक्ष विजय घोरसे, प्रभारी प्रभाकर अलोने, उपाध्यक्ष गणेश कारटे उपस्थित रहे। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं से सक्रिय सहयोग की अपील की गई। 
Share News On