सांसद ने दी गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज की शुभकामनाए
राजनीति
13-Sep-26
छिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू ने गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज के अवसर पर जिलेवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं और बधाई दी है। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर जिलेवासियों के नाम दिए गए अपने संदेश में सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि विघ्नविनाशक, सिद्धिदायक, प्रथम पूज्य भगवान श्री गणपति आपके जीवन से हर विघ्न का अंत करें, सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य का वरदान दें। उन्होंने भगवान श्री गणेश से प्रार्थना की है कि हे सिद्धिविनायक आपकी कृपा से हर घर आनंद से भर जाए और सभी के हर प्रयास सिद्धि पाए।
हरतालिका तीज के पावन अवसर पर जिलेवासियों के नाम दिए गए अपने संदेश में सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि और पारिवारिक मंगल की कामना के साथ मनाया जाने वाला पावन पर्व हरितालिका तीज आस्था और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती से प्रार्थना की है कि वे सभी के जीवन में सुख, शांति और अखंड सौभाग्य लेकर आएं। माँ पार्वती और भगवान शिव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। इस पावन पर्व पर सभी माताओं व बहनों के व्रत और संकल्प सफल हों और परिवार में सदैव खुशियां बनी रहें।