पहली बार झाडू-पोंछा, सिलाई बुनाई करने वाली स्वावलंबी महिलाओं का सम्मान
छिंदवाड़ा
13-Sep-26
गायत्री परिवार की अनोखी पहल
17 सितंबर तक होंगे नामांकन, 20 को होगा सम्मान कार्यक्रम

छिंदवाड़ा
अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में परहित सेवा भावना के अंतर्गत स्वावलंबी, आत्मनिर्भर और संघर्षशील माताओं-बहनों सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वे महिलाएं जो अपने परिश्रम से परिवार और समाज को संबल दे रही हैं। ऐसी महिलाएं जो पार्लर कोचिंग, सिलाई-बुनाई, घर-घर जाकर सेवा, खाना बनाना झाड़ू-पोंछा का कार्य करती हैं। इसके अलावा दुकानों में कार्य कर रही हैं महिलाएं, अपने घर का भरण-पोषण स्वयं करने वाली महिलाएं और कठिन परिस्थितियों में भी अपने बच्चों को पढ़ा-लिखा रही हैं महिलाओं के सम्मान की पहल अखिल विश्व भारतीय परिवार करने जा रहा है।
समिति से जुड़े हेमंत माहोरे और पूनम माहोरे ने बताया कि पड़ोस में, परिवार में ऐसी कोई संघर्षशील महिला है, तो कृपया उनका नाम हमें अवश्य सुझाएं। यह सम्मान उनकी मेहनत को प्रणाम है। नाम भेजने की अंतिम तिथि 17 सितंबर रखी गई है एवं कार्यक्रम 20 सितंबर को किया जाएगा। निःशुल्क रजिस्ट्रेशन के लिए फोन 9993410014, 8839847074 पर सम्पर्क किया जा सकता है। सदस्यों ने इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और श्रमशील महिलाओं को प्रेरित करने और उनका नाम और जानकारी देने की अपील की है।