मोदी के 25 वर्षों के सेवा संकल्प को घर-घर पहुंचाएगी भाजपा
राजनीति
13-Sep-26
बूथ स्तर तक अभियान पहुंचाने बनाई रणनीति
अलग-अलग टोलियां बनाकर होगा काम

छिंदवाड़ा
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छिंदवाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, विधायक राजा कमलेश शाह, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, नत्थनशाह कवरेती, जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम जिला संयोजक कमलेश उइके, सदस्य भारत घई, अभिलाष गोहर, श्रीमती अमिता बरहैया की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि भाजपा के सेवा-आधारित संगठनात्मक संस्कार को जन-जन तक पहुंचाने का व्यापक अभियान है। छिंदवाड़ा जिले में अभियान को मंडल से लेकर प्रत्येक बूथ और प्रत्येक परिवार तक ले जाया जाएगा। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता सेवाभाव के साथ सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा संकल्प से प्रेरणा लेकर सभी ‘सेवा ही संगठन’ के मंत्र को धरातल पर उतारें और विकसित भारत के संकल्प में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
बैठक में आगामी जनहितैषी कार्यक्रमों, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं जिला टोली के सदस्यों ने अभियान को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। बैठक में संकल्प लिया गया कि सेवा, सुशासन और जनभागीदारी के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान को जिले के प्रत्येक बूथ और प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अभियान को सफल8अ बनाने में जुटेंगे।
बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा कार्यक्रमों की आयोजन टोली का गठन किया गया। कार्यक्रमों की आयोजन टोली में आशीर्वाद का दीया टोली राजू नंदवंशी, श्रीमती प्रीति नितिन तिवारी, मनोज नेमा, नवजीत मोनू जैन, राधेश्याम रघुवंशी, सेवा चित्र टोली भारत घई, श्रीमती गरिमा दामोदर, अभिलाष गोहर, सुश्री शोभना राठौर, विजेन्द्र चौहान, श्रीमती आरती खण्डेलवाल, श्रीमती अमिता बरहैया, श्रीमती वंदना विश्वकर्मा, नीरज सिंह, श्रीमती नेहा वर्मा, नमो सेवा गाथा टोली (सेवा स्मरण) योगेन्द्र राणा, शिरीन विजय आनंद दुबे, राजेश श्रीवास्तव, अरूण चंदेल, रोशन सिंगनापुरे, आंगन का मिलन टोली श्रीमती ललिता वर्मा, श्रीमती पूर्णिमा जैन, श्रीमती सविता भोसम, श्रीमती कांता ठाकुर, कहानी बदलाव की टोली ताराचंद बावरिया, शैलेन्द्र पटेल, ठाकुर प्रियवर सिंह, पीयूष बत्रा, अतुल सराठे को बनाया गया है।
सेवा ज्योति यात्रा टोली नत्थनशाह कवरेती, योगेश साहू, शैलेन्द्र रघुवंशी, डॉ. गोपाल यदुवंशी, पंकज मूंगिया, कुबेर सूर्यवंशी, शिवा सरसवार, शिखर पांडे, अंकित जैन, सेवा मेरा योगदान टोली पंडित रमेश दुबे, धर्मेन्द्र मिगलानी, टीकाराम चन्द्रवंशी, अखिलेश शुक्ला, डॉ. कृष्णा हरजानी, डॉ. हितेश मिश्रा, श्रीमती स्मृति यादव, सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार टोली, राजा कमलेश शाह, गोलू लक्ष्मीकांत नागरे, मनेष श्रीवास्तव, सुखनंदन जावरे, जितेन्द्र शाह, सेवा के रंग- राष्ट्र के संग टोली बंटी नीरज पटेल, श्रीमती नीलू निर्मलकर, सुश्री रंजना कोटार्य, संजय पटेल, नितिन डेहरिया, 25 साल 25 कहानियां टोली (नेशनल अनबाक्सिंग) अजय सक्सेना, दीपक नेमा, अर्पण मैद, दीपक कोल्हे, पवन गोस्वामी, बडनगर से वाराणसी टोली कुबेर सूर्यवंशी, अंकित जैन, पवन गोस्वामी, शिवा सरसवार, सचिन चौरसिया, सूरज चौधरी, अंकुश मेहरा, यमन साहू, आयुष पाल, हैकाथॉन और इनोवेशन चौलेंज टोली डॉ. नितिन डेहरिया, शिखर पांडे, अनुराग मालवी को बनाया गया है।
सुशासन सेवा संवाद महाकुंभ टोली (पंचायत से पार्लियामेंट) विक्रम अहाके, अरूण यदुवंशी, रमेश सालोडे, जगेन्द्र अल्डक, श्रीमती किरण खातरकर, सोशल मीडिया टोली पीयूष बत्रा, पवन गोस्वामी, राहुल शर्मा, अमन शुक्ला, अभिषेक वर्मा, अमन शुक्ला, भूपेन्द्र साहू (बंटी), आयुष चौरसिया, सुदेश नागवंशी, रजत जैन, कार्यक्रम डेटा / रिपोर्टिंग टोली दीपक कोल्हे, नीरज सिंह, राकेश माइकल पहाड़े, आदर्श सक्सेना, कृपाशंकर सूर्यवंशी, तरूण सोनी, 17 सितम्बर रक्तदान व्यवस्था टोली शिवा सरसवार, कुबेर सूर्यवंशी, यमन साहू, अंकित जैन, ब्रज नागवंशी, राहुल बादशाह, अभिषेक परतेती, कुणाल शर्मा को नियुक्त किया गया।